Amazfit GTS 2 का नया वर्जन पांच जून को होगा लॉन्च, मिलेगा कॉलिंग फीचर
Amazfit GTS 2 के नए वर्जन में 1.65-इंच की AMOLED स्क्रीन है और यह मिडनाइट ब्लैक, डेजर्ट गोल्ड या अर्बन ग्रे एल्युमिनियम एलॉय केस और एक मैचिंग स्ट्रैप के साथ उपलब्ध है।

विस्तार
यदि आप भी अमेजफिट की कोई कॉलिंग वाली स्मार्टवॉच की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। Amazfit GTS 2 का नया वर्जन पांच जून को भारत में लॉन्च हो रही है। Amazfit GTS 2 के नए वर्जन के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा इसमें एचडी एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी। Amazfit GTS 2 के नए वर्जन की बिक्री अमेजन इंडिया और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से होगी। Amazfit GTS 2 के कॉलिंग वाले वर्जन को 10,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध कराया जाएगा, हालांकि यह लॉन्चिंग कीमत है। बाद में Amazfit GTS 2 की कीमत 11,999 रुपये हो जाएगी।
Amazfit GTS 2 के नए वर्जन में 1.65-इंच की AMOLED स्क्रीन है और यह मिडनाइट ब्लैक, डेजर्ट गोल्ड या अर्बन ग्रे एल्युमिनियम एलॉय केस और एक मैचिंग स्ट्रैप के साथ उपलब्ध है। घड़ी का डिस्प्ले ऑप्टिकल डायमंड-जैसे कार्बन (ओडीएलसी) और एंटी-फिंगरप्रिंट कोटिंग्स के साथ 3 डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास से बनाया गया है, जो स्क्रीन को असाधारण रूप से मजबूत बनाता है और खरोंच आने से रोकता है।
वॉच के साथ 50 से अधिक वॉच फेस के विकल्प के साथ ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले भी मिलता है। इसमें हार्ट रेट मॉनिटर के साथ-साथ BioTracker 2 PPG ऑप्टिकल सेंसर भी मिलता है। इसमें ब्लड ऑक्सीजन ट्रैक करने के लिए भी सेंसर दिया गया है।
Amazfit GTS 2 का नया वर्जन भी स्लीप ट्रैकिंग फीचर के साथ आता है। इसमें स्ट्रेस मॉनिटरिंग की भी सुविधा है। Amazfit GTS 2 का नया वर्जन 90 बिल्ट-इन स्पोर्ट्स मोड के साथ आता है। स्मार्टवॉच 5 एटीएम के लिए वाटरप्रूफ है जिससे आप तैराकी या कठिन परिस्थितियों में वर्कआउट करते समय अपनी उपलब्धियों को ट्रैक कर सकते हैं।
Amazfit GTS 2 में 3GB स्टोरेज है जिसमें आप म्यूजिक को स्टोर कर सकते हैं। कॉलिंग के लिए इसमें माइक और स्पीकर दिया गया है। इसके अलावा इस वॉच में सिक्योरिटी के लिए पासवर्ड भी है। इसमें एलेक्सा वॉयस असिस्टेंट का भी सपोर्ट है।