Amazfit Band 7: एमोलेड डिस्प्ले के साथ लॉन्च, 28 दिनों तक चलेगी बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 23 Jul 2022 09:24 AM IST
सार

Amazfit Band 7 की कीमत 49.99 डॉलर यानी करीब 3,650 रुपये है और इसे अमेजफिट की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। भारती बाजार में इसकी लॉन्चिंग की फिलहाल कोई सूचना नहीं है।

विज्ञापन
Amazfit Band 7 launched With 18 Days Battery Life price and specifications
Amazfit Band 7 - फोटो : Amazfit

    विस्तार

    अमेजफिट ने अपने नए फिटनेस बैंड Amazfit Band 7 को लॉन्च कर दिया है। कहा जा रहा है कि Amazfit Band 7, हाल ही में लॉन्च हुए Mi Band 7 Pro का अपग्रेडेड वर्जन है, हालांकि Mi Band 7 Pro की तरह Amazfit Band 7 में इन-बिल्ट जीपीएस नहीं है। Amazfit Band 7 में 1.47 इंच की HD एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी और इसके साथ 24/7 हार्ट रेट मॉनिटर मिलेगा। इस वॉच के साथ ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकर भी मिलेगा।

    Amazfit Band 7 की कीमत 49.99 डॉलर यानी करीब 3,650 रुपये है और इसे अमेजफिट की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। भारती बाजार में इसकी लॉन्चिंग की फिलहाल कोई सूचना नहीं है। इस बैंड को Beige और Black कलर में खरीदा जा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    Amazfit Band 7 की स्पेसिफिकेशन

    Amazfit Band 7
    Amazfit Band 7 - फोटो : Amazfit

    Amazfit Band 7 में 1.47 इंच की HD AMOLED डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 198x368 पिक्सल है। इसमें Zepp OS मिलेगा। इसकी बैटरी को लेकर हेवी यूज में 18 दिनों का और बैटरी सेवर मोड में 28 दिनों के बैकअप का दावा है। Amazfit Band 7 के साथ 50 वॉच फेसेज मिलेंगे। इसके अलावा इसमें 120 स्पोर्ट्स मोड मिलेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    हेल्थ फीचर्स के तौर पर इस बैंड के साथ 24/7 हार्ट रेट मॉनिटर, SPO2 मॉनिटर, स्ट्रेस मॉनिटर, स्ट्रेस ट्रैकर और मैन्सुरेशन साइकल ट्रैकर मिलेगा। हाई हार्ट रेट का अलर्ट भी फोन पर मिलेगा। Amazfit Band 7 को एंड्रॉयड और आईओएस दोनों डिवाइस के साथ इस्तेमाल किया जा सकेगा। इस बैंड में इन बिल्ट एलेक्सा वॉयस असिस्टेंट मिलेगा। Amazfit के इस बैंड को वॉटर रेसिस्टेंट के लिए 5 ATM की रेटिंग मिली है और इसका वजन 28 ग्राम है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें