18 दिन बैकअप के साथ Amazfit Band 7 भारत में हुआ लॉन्च, सस्ते में खरीदने का है मौका
Amazfit Band 7 के साथ बड़ी डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इसकी बैटरी लाइफ को लेकर 18 दिनों के बैकअप दावा किया गया है। Amazfit Band 7 के साथ अमेजन एलेक्सा असिस्टेंट का भी सपोर्ट है।

विस्तार
Amazfit ने भारतीय बाजार में अपने नए बैंड Amazfit Band 7 को लॉन्च कर दिया है। Amazfit Band 7 के साथ बड़ी डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इसकी बैटरी लाइफ को लेकर 18 दिनों के बैकअप दावा किया गया है। Amazfit Band 7 के साथ अमेजन एलेक्सा असिस्टेंट का भी सपोर्ट है। Amazfit Band 7 को 3,499 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है लेकिन इसे आप लॉन्चिंग ऑफर के तहत 2,999 रुपये में खरीद सकेंगे, हालांकि यह ऑफर सिर्फ आज यानी 8 नवंबर की रात 12 बजे के लिए ही है।
Amazfit Band 7 को तीन कलर में पेश किया गया है जिनमें व्हाइट, ब्लैक और पिंक शामिल हैं। Amazfit Band 7 को कंपनी की वेबसाइट और अमेजन इंडिया से भी खरीदा जा सकेगा। Amazfit Band 7 के सात 12 महीने की वारंटी और 7 दिनों का रिप्लेसमेंट सपोर्ट मिल रहा है।Amazfit Band 7 की स्पेसिफिकेशन Amazfit Band 7 में 1.47 इंच की HD AMOLED डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 198x368 पिक्सल है। इसमें Zepp OS मिलेगा। इसकी बैटरी को लेकर हेवी यूज में 18 दिनों का और बैटरी सेवर मोड में 28 दिनों के बैकअप का दावा है। Amazfit Band 7 के साथ 50 वॉच फेसेज मिलेंगे। इसके अलावा इसमें 120 स्पोर्ट्स मोड मिलेंगे।
हेल्थ फीचर्स के तौर पर इस बैंड के साथ 24/7 हार्ट रेट मॉनिटर, SPO2 मॉनिटर, स्ट्रेस मॉनिटर, स्ट्रेस ट्रैकर और मैन्सुरेशन साइकल ट्रैकर मिलेगा। हाई हार्ट रेट का अलर्ट भी फोन पर मिलेगा। Amazfit Band 7 को एंड्रॉयड और आईओएस दोनों डिवाइस के साथ इस्तेमाल किया जा सकेगा। इस बैंड में इन बिल्ट एलेक्सा वॉयस असिस्टेंट मिलेगा। Amazfit के इस बैंड को वॉटर रेसिस्टेंट के लिए 5 ATM की रेटिंग मिली है और इसका वजन 28 ग्राम है।