AMANI ASP TWS PRO 4 REVIEW: कैसा है 929 रुपये में एपल Airpods जैसी डिजाइन वाला यह एयरपॉड

प्रदीप पाण्डेय
Thu, 24 Feb 2022 04:21 PM IST
विज्ञापन
AMANI ASP TWS PRO 4 REVIEW
AMANI ASP TWS PRO 4 - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    घरेलू कंपनी AMANI Mart ने कुछ दिन पहले ही अपने नए एयरपॉड AMANI ASP TWS PRO 4 को भारत में लॉन्च किया है। AMANI ASP TWS PRO 4 की डिजाइन एपल के एयरपॉड की तरह है। इसकी बैटरी को लेकर 3 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। AMANI ASP TWS PRO 4 के साथ कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है। इसके अलावा इस एयरपॉड के साथ शानदार बास का दावा किया गया है। अमानी के इस एयरपॉड में 60mAH की बैटरी है, जबकि चार्जिंग केस में 250mAH की बैटरी है। इसकी कीमत 1,399 रुपये रखी गई है, हालांकि कंपनी की वेबसाइट पर इसे 929 रुपये में लिस्ट किया गया है। आइए रिव्यू में जानते हैं कि क्या 1,400 रुपये की रेंज में AMANI ASP TWS PRO 4 एक बेस्ट एयरपॉड है?

    AMANI ASP TWS PRO 4
    AMANI ASP TWS PRO 4 - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    AMANI ASP TWS PRO 4 REVIEW: डिजाइन

    सबसे पहले डिजाइन और लुक की बात करें तोAMANI ASP TWS PRO 4की डिजाइन वाकई शानदार है। देखने में यह एपल एयरपॉड जैसा है, हालांकि साइज थोड़ी छोटी है। चार्जिंग के लिए इसमें यूएसबी टाईप-सी पोर्ट है। चार्जिंग केस में एलईडी इंडिकेटर्स हैं, हालांकि कोई फिजिकल बटन नहीं दिए गए हैं।

    AMANI ASP TWS PRO 4 REVIEW: कैसा है 929 रुपये में एपल Airpods जैसी डिजाइन वाला यह एयरपॉड

    फिटिंग और ग्रिपिंग को लेकर कोई दिक्कत नहीं है। कोई भी इसे लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकता है।AMANI ASP TWS PRO 4सिर्फ व्हाइट कलर में ही खरीदा जा सकता है। बॉक्स में यूएसबी टाईप-सी केबल मिलता है। दोनों पॉड्स के ऊपर एक स्पीकर ग्रिल है जो कि ब्लैक कलर में है। बिल्ड क्वॉलिटी ठीक-ठाक है।

    AMANI ASP TWS PRO 4
    AMANI ASP TWS PRO 4 - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    AMANI ASP TWS PRO 4 REVIEW: परफॉर्मेंस

    AMANI ASP TWS PRO 4 की फ्रीक्वेंसी रेंज 20hz-20khz है। इसके साथ HSP/HFP/A2DP/AVRCP का सपोर्ट है। इसमें ऑटोमेटिक पेयरिंग फीचर है। कंपनी ने पावरफुल बास का दावा किया है, लेकिन इसमें उतना बास नहीं है। हां, यह जरूर है कि जो बास औसत है। AMANI ASP TWS PRO 4 के साथ झनकार मिलती है जैसा ट्वीटर के साथ मिलता है। आवाज लाउड तो नहीं लेकिन ठीक-ठाक है।

    AMANI ASP TWS PRO 4 REVIEW: कैसा है 929 रुपये में एपल Airpods जैसी डिजाइन वाला यह एयरपॉड

    सबसे अच्छी बात यह है कि इसे आप लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि इसमें ईयरटिप नहीं है तो कानों में दर्द नहीं होता है। इसके साथ न्वाइज कैंसिलेशन भी नहीं मिलता है, हालांकि कॉलिंग अच्छी है। दोनों एयरपॉड में टच कंट्रोल दिया गया है जिनका इस्तेमाल प्ले-पॉज, नेक्स्ट सॉन्ग, वॉल्यूम अप-डाउन, कॉलिंग और असिस्टेंट के लिए किया जा सकता है। टच रिस्पॉन्स अच्छा है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें