AMANI ASP i12 एयरपॉड: 8 घंटे का है बैकअप, कीमत 2,000 रुपये से भी कम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 11 Mar 2022 05:27 PM IST
सार

AMANI i12 TWS के साथ हेवी बास का दावा किया गया है। दोनों बड्स में टच का सपोर्ट दिया गया है जिसकी मदद से आप म्यूजिक को कंट्रोल कर सकते हैं।

विज्ञापन
AMANI ASP i12  TWS Launched in India price at Rs 1799
AMANI i12 TWS - फोटो : amarujala

    विस्तार

    AMANI मार्ट ने भारतीय बाजार में अपने नए एयरपॉड AMANI ASP i12 को भारत में लॉन्च कर दिया है। AMANI ASP i12 के साथ ब्लूटूथ 5.1 दिया गया है। इसके अलावा इसकी बैटरी लाइफ 8 घंटे की है। AMANI ASP i12 का स्टैंडबाय टाइम 260 घंटे का है।

    AMANI i12 TWS के साथ हेवी बास का दावा किया गया है। दोनों बड्स में टच का सपोर्ट दिया गया है जिसकी मदद से आप म्यूजिक को कंट्रोल कर सकते हैं। इस इयरबड्स को आईओएस और एंड्रॉयड दोनों के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है।

    विज्ञापन

    इसके साथ फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया गया है। वाटर रेसिस्टेंट के लिए AMANI ASP i12 को IPX6 की रेटिंग मिली है। दोनों बड्स में 50mAh की बैटरी है, वहीं चार्जिंग केस में 400mAh की बैटरी दी गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    AMANI ASP i12 TWS के साथ न्वाइज आइसोलेशन के साथ न्वाइज कैंसिलेशन भी है। इसके अलावा इसमें पावर मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी भी दी गई है। बड्स को एक घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। AMANI ASP i12 TWS को एक ही कलर वेरियंट व्हाइट में खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 1,799 रुपये है। इसकी बिक्री कंपनी की साइट और रिटेल स्टोर से हो रही हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें