10 घंटे के बैकअप के साथ AMANI Air X TWS भारत में लॉन्च, जानें कीमत
AMANI Air X TWS की कीमत 1,299 रुपये रखी गई है और इसे आप कंपनी की वेबसाइट के अलावा अन्य रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं। AMANI ASP Air X Earbuds के साथ बॉक्स में एक यूजर मैनुअल, एक चार्जिंग केबल मिलेगा।

विस्तार
मोबाइल ऐक्सेसरीज और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स की निर्माता कंपनी अमानी (AMANI) ने अपने नए ईयरबड्स AMANI ASP Air X को भारत में लॉन्च कर दिया है। इन दोनों ईयरबड्स को काफी हल्का बनाया गया है ताकि इन्हें लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके।
AMANI Air X TWS की कीमत 1,299 रुपये रखी गई है और इसे आप कंपनी की वेबसाइट के अलावा अन्य रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं। AMANI ASP Air X Earbuds के साथ बॉक्स में एक यूजर मैनुअल, एक चार्जिंग केबल मिलेगा।
आपको बता दें कि इन नए ईयरबड्स की खासियत इनकी दमदार बैटरी है। एक घंटे में फुल चार्ज होने वाले AMANI ASP Air X को आप 10 घंटे तक लगातार इस्तेमाल कर सकते हैं। प्रत्येक ईयरबड्स की बैटरी लाइफ तीन घंटे की है। 10 घंटे का बैकअप चार्जिंग केस के साथ है।
AMANI ASP Air X Earbuds के फीचर्स
AMANI ASP Air X में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ v5.0 है और इसका ट्रांसमिशन रेंज 10 मीटर है। इन बड्स को आप किसी भी गैजेट के साथ कनेक्ट कर सकते हैं। ये ईयरबड्स वाटर रेसिस्टेंट के साथ आते हैं। इनमें 10mm का डाइनेमिक ड्राइवर दिया गया है। प्रत्येक बड्स का वजन 45 ग्राम है।