Alcatel U5 HD स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Idol 4 Pro स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद Alcatel ने भारत में एक और नया स्मार्टफोन U5 HD लॉन्च कर दिया है। इस फोन के खासियत की बात करें तो इसमें एंड्रॉयड नूगट और फ्लैश लाइट के साथ फ्रंट कैमरा दिया गया है। हालांकि कंपनी ने फोन की कीमत और उपलब्धता के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है।
ये भी पढ़ेंः आज से ओपन सेल में मिलेगा शाओमी रेडमी 4, यहां से खरीदें
Alcatel U5 HD की स्पेसिफिकेशन

अल्काटेल यू5 एचडी फोन में पैटर्न बैक और सिंगल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन केवल ब्लैक और व्हाइट कलर वेरियंट में उपलब्ध होगा। इस फोन में 5.5 इंच की HD डिस्प्ले, डुअल सिम सपोर्ट, मीडियाटेक MT6737 प्रोसेसर, 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।ष
फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा एलईडी लाइट के साथ दिया गया है। फोन में 2200mAh की बैटरी है जिसे लेकर कंपनी का दावा 200 घंट के स्टैंडबाय टाइम का है। इसके अलावा फोन में 4G LTE, Wi-Fi और Bluetooth जैसे फीचर्स दिए गए हैं।