Akai webOS स्मार्ट टीवी भारत में लॉन्च, 55 इंच की कीमत 40 हजार से भी कम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 27 Jul 2022 05:13 PM IST
सार

Akai webOS के 55 इंच वाले मॉडल की कीमत 39,990 रुपये है, हालांकि 32 इंच, 43 इंच और 50 इंच वाले मॉडल की कीमत के बारे में कंपनी ने अभी तक जानकारी नहीं दी है। टीवी के साथ 3,999 रुपये की ईएमआई भी मिलेगी।

Akai webOS Smart LED TV Series Launched in India Price Specifications
Akai India webOS TV - फोटो : amarujala

    विस्तार

    Akai webOS स्मार्ट टीवी की नई रेंज भारत में लॉन्च हो गई है। Akai webOS स्मार्ट टीवी को 32 इंच से लेकर 55 इंच तक की साइज में लॉन्च किया गया है। इस टीवी की रेंज में एचडी से लेकर अल्ट्रा एचडी यानी 4के टीवी शामिल हैं। इस टीवी की खास बात इसमें दिया गया LG का webOS ऑपरेटिंग सिस्टम है। इन सभी टीवी को Akai इंडिया की ब्रांडिंग के तहत लॉन्च किया गया है। Akai webOS के साथ सभी Netflix, Amazon Prime Video, Apple TV और Disney+ Hotstar का सपोर्ट मिलेगा।

    Akai India webOS की कीमत

    Akai webOS के 55 इंच वाले मॉडल की कीमत 39,990 रुपये है, हालांकि 32 इंच, 43 इंच और 50 इंच वाले मॉडल की कीमत के बारे में कंपनी ने अभी तक जानकारी नहीं दी है। टीवी के साथ 3,999 रुपये की ईएमआई भी मिलेगी।

    Akai India webOS की स्पेसिफिकेशन

    43 इंच, 50 इंच और 55 इंच वाले टीवी के साथ अल्ट्रा एचडी (3840x2160 पिक्सल) LED स्क्रीन मिलेगी। वहीं 32 इंच वाले मॉडल के साथ एचडी स्क्रीन मिलेगी। hiAkai webOSgh के साथ HDR10 और HLG फॉर्मेट का सपोर्ट भी मिलेगा। इस टीवी के ओएस को एलजी के साथ डिजाइन किया गया है। टीवी के साथ Netflix, Amazon Prime Video, Disney+ Hotstar और Apple TV के अलावा Akai TV का सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ एक मैजिक रिमोट भी मिलेगा। टीवी के साथ अमेजन एलेक्सा का भी सपोर्ट है।

    Akai के इन सभी टीवी में Dolby ऑडियो के साथ डुअल बैंड वाई, स्क्रीन मिररिंग, ब्लूटूथ 5 और 1.5 जीबी रैम के साथ 8 जीबी की स्टोरेज है। अकाी के इन टीवी का मुकाबला Redmi, Thomson और Vu जैसे ब्रांड्स के साथ होगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें