Aiwa की बिग दीवाली सेल शुरू, टीवी और इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 05 Oct 2022 12:57 PM IST
सार

Aiwa की बिग दीवाली सेल में ग्राहकों को 40 फीसदी डिस्काउंट के साथ मालदीव ट्रीप और 50 लाख रुपये तक का इनाम जीतने का मौका मिलेगा। Aiwa बिग दीवाली सेल 2022 की शुरुआत हो चुकी है और यह सेल 31 अक्तूबर तक चलने वाली है।

AIWA BIG DIWALI SALE 2022 start big discount on tv and electronics Chance to Win INR 50 lakhs Worth of Prizes
AIWA BIG DIWALI SALE 2022 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    जापानी ब्रांड Aiwa ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा देते हुए बिग दीवाली सेल की घोषणा कर दी है। इस सेल में प्रीमियम क्वॉलिटी स्पीकर, MAGNIFIQ रैंज वाली हाई परफॉर्मेंस टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स को शानदार ऑफर्स के साथ खरीदा जा सकेगा। सेल में ग्राहकों को 40 फीसदी डिस्काउंट के साथ मालदीव ट्रीप और 50 लाख रुपये तक का इनाम जीतने का मौका मिलेगा। Aiwa बिग दीवाली सेल 2022 की शुरुआत हो चुकी है और यह सेल 31 अक्तूबर तक चलने वाली है। यदि आप भी दिवाली पर नया टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स लेने का सोच रहे हैं तो आपके लिए यह अच्छा मौका हो सकता है। चलिए जानते हैं इस सेल में मिलने वाले ऑफर्स के बारे में...

    Aiwa की इस सेल में Aiwa Magnifiq TV Series पर 40 फीसदी तक का डिस्काउंट मिल रहा है। 32 इंच वाले मॉडल की कीम 29,999 रुपये और 65 इंच (4K UHD) वाले मॉडल की कीमत 1,39,990 रुपये है। हालांकि, सेल में इसे 40 फीसदी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकेगा। इस टीवी सीरीज में रेंज के 55 इंच और 65 इंच मॉडल भी बेहतर ऑडियो अनुभव के लिए बिल्ट-इन साउंडबार के साथ आते हैं।

    स्मार्ट टीवी में एंड्रॉयड 11 दिया गया है। इसके अलावा Aiwa MAGNIFIQ सीरीज के सभी टीवी में क्वॉडकोर प्रोसेसर भी है। सभी टीवी सीरीज के साथ मिलने वाले रिमोट में वॉयस कमांड मिलेगा और टीवी में गूगल असिस्टेंट भी दिया गया है। स्मार्ट टीवी के साथ एचडीआर 10 प्लस के साथ क्रिस्टा टेक विजन का सपोर्ट है। टीवी के साथ अधिकतम 400 निट्स की ब्राइटनेस मिलेगी। टीवी में डिस्प्ले के साथ एंटी ग्लेयर, मोशन एस्टीमेशन, मोशन कंपनसेशन का सपोर्ट मिलता है।

    Aiwa की बिग दीवाली सेल में ग्राहकों को स्पीकर्स पर 15% से 28% तक की छूट मिल रही है। AIWA के हाई-फिडेलिटी ब्लूटूथ स्पीकर ऑडियोफाइल्स और संगीत पसंद लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्शन हैं। इसे घर के अंदर और बाहर दोनों जगह इस्तेमाल किया जा सकता है क्योंकि यह पोर्टेबल है और हाई-पावर रिचार्जेबल बैटरी के साथ आता है।

    दिवाली सेल की घोषणा करते हुए AIWA इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय मेहता ने कहा, “उपभोक्ता वस्तुओं, विशेष रूप से ऑडियो विजुअल प्रोडक्ट के लिए दिवाली हमेशा बड़ी होती है और हम अपने ग्राहकों को उत्सव का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए और अधिक कारण देना चाहते हैं। विश्व स्तर पर, AIWA हमेशा उपभोक्ताओं को 'कम कीमत में अधिक' देने के बारे में रहा है, और इस सेल में ग्राहकों को बहुत कम कीमत में बहुत अधिक मिलेगा।