Airtel 4G Hotspot पर मिल रहा 1,000 रुपये का कैशबैक, जानें क्या है पूरा ऑफर

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 04 Jul 2019 11:45 AM IST
विज्ञापन
Airtel 4G Hotspot Now Available With Rs 1,000 Cashback Offer for Postpaid Users
Airtel 4G Hotspot

    यदि आप भी 4जी हॉटस्पॉट खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। Airtel ने अपने 4जी वाई-फाई हॉटस्पॉट के साथ कैशबैक देने की घोषणा की है। इस घोषणा के बाद एयरटेल का 4जी हॉटस्पॉट 1,000 रुपये कैशबैक के साथ खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं एयरटेल के इस ऑफर के बारे में विस्तार से...

    दरअसल एयरटेल के इस ऑफर में कुछ नया नहीं है, क्योंकि नए कैशबैक ऑफर के तहत आपको एयरटेल का वाई-फाई 4जी हॉटस्पॉट 2,000 रुपये में खरीदना होगा, जबकि इसकी मौजूदा कीमत 999 रुपये है। इसके बाद आपको 399 रुपये या 499 रुपये का रिचार्ज कराना होगा।

    विज्ञापन

    साथ ही आपको 300 रुपये का एक्टिवेशन चार्ज देना होगा। इसके बाद आपको 1,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा जो कि पोस्टपेड अकाउंट में आएगा और इसका इस्तेमाल आप भविष्य में रिचार्ज के लिए कर सकते हैं। बता दें कि यह ऑफर सिर्फ पोस्टपेड ग्राहकों के लिए है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    एयरटेल के इस ऑफर की जानकारी कंपनी की वेबसाइट पर भी दी गई है। 4जी हॉटस्पॉट के साथ 399 रुपये वाले प्लान में आपको प्रत्येक महीने 50 जीबी डाटा मिलेगा, वहीं 499 रुपये वाले प्लान में 75 जीबी डाटा मिलेगा।

    एयरटेल 4जी हॉटस्पॉट के फीचर्स

    इसमें एक साथ 10 डिवाइस को कनेक्टि किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें 1500mAh की बैटरी दी गई है। इसकी खास बात यह है कि इसमें 3जी का भी सपोर्ट है। ऐसे में यदि आपके इलाके में 4जी नेटवर्क नहीं है, तो भी 3जी से काम चल जाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें