ट्राई के आदेश का पालन: Airtel ने लॉन्च किए एक महीने वाले दो नए प्लान, शुरुआती कीमत 296 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 02 Apr 2022 09:55 AM IST
सार

296 रुपये वाले प्लान की वैधता 30 दिनों की है और 319 रुपये वाले प्लान की वैधता पूरे महीने की है यानी जिस तारीख को आप रिचार्ज कराते हैं, उसी तारीख को अगले महीने ही रिचार्ज कराना होगा।

Airtel 30 days prepaid plan launched with price of Rs 296 and Rs 319
Airtel 30 days plan - फोटो : amarujala

    विस्तार

    कुछ दिन पहले ही ट्राई के आदेश के बाद जियो ने एक महीने की वैधता वाला प्लान लॉन्च किया है। अब जियो के बाद Airtel ने भी एक महीने की वैधता वाले दो नए प्लान लॉन्च किए हैं। Airtel के एक महीने की वैधता वाले दोनों नए प्लान की कीमतें क्रमशः 296 रुपये और 319 रुपये हैं। इनमें से 296 रुपये वाले प्लान की वैधता 30 दिनों की है और 319 रुपये वाले प्लान की वैधता पूरे महीने की है यानी जिस तारीख को आप रिचार्ज कराते हैं, उसी तारीख को अगले महीने ही रिचार्ज कराना होगा। बता दें कि कुछ महीने पहले ही TRAI ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को एक महीने की वैधता वाले प्लान लॉन्च करने के आदेश दिए थे।

    Airtel ने अपने इन दोनों नए प्लान को अपनी वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। 296 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को 30 दिनों की वैधता मिलेगी। इसके अलावा इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। इस प्लान के साथ रोज 100 SMS भी मिलेंगे। इस प्लान में कुल 25GB डाटा मिलेगा।

    Airtel के 319 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को 30 दिनों की नहीं, बल्कि पूरे महीने की वैधता मिलेगी यानी यदि आपने 1 मार्च को रिचार्ज कराया है तो आपका प्लान 1 अप्रैल को ही खत्म होगा यानी महीना 30 दिन का हो या 31 दिन का, कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इसके अलावा इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। इस प्लान के साथ रोज 100 SMS भी मिलेंगे। इस प्लान में हर रोज 2GB डाटा मिलेगा। एयरटेल के इन दोनों प्लान में एक महीने के लिए अमेजन प्राइम वीडियो का मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें