AirPods Pro 2 के लिए जारी हुआ एडेप्टिव ऑडियो फीचर, जानें इसके फायदे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 07 Jun 2023 06:14 PM IST
सार

WWDC 2023 में इस फीचर की घोषणा के दौरान एपल ने बताया कि यह फीचर जरूरत पड़ने पर बैकग्राउंड न्वाइज को पूरी तरह से बंद कर सकता है, हालांकि कीनोट में यह भी बताया गया कि जरूरी आवाज जैसे गाड़ियों के हॉर्न और घंटी की आवाज सुनाई देगी।

AirPods Pro 2nd Gen to Gain Adaptive Audio Feature With iOS 17:
AirPods Pro 2 - फोटो : apple

    विस्तार

    एपल ने अपने WWDC 2023 इवेंट में AirPods Pro (2nd Gen) के लिए अब तक का सबसे बड़ा सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किया है। AirPods Pro 2 के लिए एपल ने एडेप्टिव ऑडियो फीचर जारी किया है। एडेप्टिव ऑडियो आपके पास की शोर के हिसाब से ट्रांसपेरेंसी और एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन (ANC) को एडजस्ट करता है। जरूरत पड़ने पर यह दोनों मोड को एक साथ एक्टिव करके इस्तेमाल करता है।

    WWDC 2023 में इस फीचर की घोषणा के दौरान एपल ने बताया कि यह फीचर जरूरत पड़ने पर बैकग्राउंड न्वाइज को पूरी तरह से बंद कर सकता है, हालांकि कीनोट में यह भी बताया गया कि जरूरी आवाज जैसे गाड़ियों के हॉर्न और घंटी की आवाज सुनाई देगी।

    Apple के मुताबिक AirPods Pro 2 के साथ मिलने वाला वॉल्यूम के पैटर्न को भी एनालाइज करता है और उसके हिसाब से वॉल्यूम को खुद ही कंट्रोल करता है। एपल का दावा है कि एएनसी और ट्रांसपेरेंसी दोनों मोड को एनालाइज करके यह फीचर बेहतर एक्सपेरियंस देता है।

    AirPods Pro 2 को iOS 17 के अपडेट के साथ एक और नया फीचर मिलेगा जिसे कंवर्सेशन अवेयरनेस नाम दिया गया है। यह फीचर कॉल आने पर म्यूजिक के वॉल्यूम को अपने काम कर देगा। साथ ही बैकग्राउंड शोर को भी खत्म करेगा। बता दें कि एपल ने अपने WWDC 2023 इवेंट में नए ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 17 को लॉन्च कर दिया है। iOS 17 के साथ कई सारे नई फीचर्स दिए गए हैं और प्राइवेसी को लेकर भी कई सारे बदलाव हुए हैं।

    iOS 17 के साथ नया जर्नल एप भी लॉन्च किया गया है। iOS 17 के साथ एक नया स्टैंडबाय मोड भी दिया गया है जो कि iPhone को एक अलार्म क्लॉक में बदल देता है। iOS 17 के साथ एपल ने iPadOS 17, macOS 14, watchOS 10 और tvOS 17 को भी लॉन्च किया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें