ActiveBuildings: बड़े काम की यह छोटी-सी डिवाइस, आपके घर की हवा में मौजूद Co2 की देती है रियल टाइम में जानकारी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 08 Aug 2022 11:24 AM IST
सार

ActiveBuildings ने RESET सर्टिफाइड इंडोर एनवायरमेंट क्वॉलिटी (IEQ) मॉनिटरिंग सेंसर को तैयार किया है। इस डिवाइस को इस्तेमाल करना बेहद ही आसान है।

विज्ञापन
ActiveBuildings an Indian startup making clean indoor air accessible for all
ActiveBuildings - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    दिल्ली-मुंबई जैसे मेट्रो शहर में वायु प्रदूषण किसी बड़ी आपदा से कम नहीं है लेकिन इस पर ना सरकार को ध्यान है और ना ही हम इसे गंभीरता से ले रहे हैं। सिर्फ वायु प्रदूषण से कई तरह की बीमारियां हो रही हैं, बावजूद इनके बारे में कोई नहीं सोच रहा है। कई लोग अपने घरों में एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन सवाल यह कि क्या वह काफी है?

    यदि आपसे पूछा जाए कि आपकी बिल्डिंग में कार्बन डायऑक्साइड की क्या हालत है तो आप गूगल पर सर्च करने लगेंगे कि कोई जवाब नहीं मिलेगा। आप थक-हारकर सिर्फ अपने इलाके के एयर क्वॉलिटी की जानकारी हासिल कर सकते हैं लेकिन अपने घर की नहीं। इसी समस्या के समाधान के लिए एक डिवाइस अब बाजार में उपलब्ध हो गई है जो कि आपकी बिल्डिंग की हवा के बारे में पूरी जानकारी रियल टाइम में दे सकती है। आइए जानते हैं इस डिवाइस के बारे में विस्तार से....

    विज्ञापन

    ActiveBuildings के पास है आपकी समस्या का समाधान

    एक्टिव बिल्डिंग्स (ActiveBuildings) एक भारतीय स्टार्टअप है जिसका मकसद मेट्रो शहर के तमाम अपार्टमेंट में हवा की गुणवत्ता को लेकर जागरूरकता फैलाना है। ActiveBuildings ने RESET सर्टिफाइड इंडोर एनवायरमेंट क्वॉलिटी (IEQ) मॉनिटरिंग सेंसर को तैयार किया है। इस डिवाइस को इस्तेमाल करना बेहद ही आसान है। आप अपनी बिल्डिंग में इसे सिर्फ एक प्लग के जरिए किसी जगह पर इंस्टॉल कर सकते हैं। यह डिवाइस 1,000 स्क्वॉयर फीट एरिया को कवर करती है। यह सेंसर एरिया में मौजूद हवा की गुणवत्ता की पूरी जानकारी डीटेल में देता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    ActiveBuildings: बड़े काम की यह छोटी-सी डिवाइस, आपके घर की हवा में मौजूद Co2 की देती है रियल टाइम में जानकारी

    इस सेंसर को ActiveBuildings की टीम आकर आपकी बिल्डिंग में इंस्टॉल करेगी, हालांकि यह सेंसर एक कमरे के इस्तेमाल के लिए नहीं है। मतलब यह सेंसर पूरी बिल्डिंग के लिए है। इस सेंसर की खासियत यह है कि यह महज 30 मिनट में आपकी बिल्डिंग की हवा में मौजूद CO2 लेवल, धूल के कण और अन्य कण के बारे में जानकारी दे सकता है।

    यह सेंसर आपकी बिल्डिंग के तापमान और PM 2.5 के बारे में भी जानकारी देता है। यदि आप भी अपनी बिल्डिंग में इस डिवाइस को लगवाना चाहते हैं तो आप कंपनी की वेबसाइट पर जाकर ऑर्डर कर सकते हैं। इसकी कीमत और इंस्टॉलेशन के बारे में कंपनी ने अपनी साइट पर जानकारी नहीं दी है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें