Acer Swift Go 14 लैपटॉप भारत में हुआ लॉन्च, इसमें है OLED डिस्प्ले

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 06 Mar 2023 04:58 PM IST
सार

Acer Swift Go 14 के साथ 14 इंच और 16 इंच की डिस्प्ले दी गई है। दोनों मॉडल को काफी हल्का बनाया गया है। Acer Swift Go 14 की कीमत 62,990 रुपये रखी गई है और इसे एसर के स्टोर के अलावा क्रोमा और अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है। इस लैपटॉप को सिल्वर और ग्रीन कलर में खरीदा जा सकता है।

Acer Swift Go 14 laptop launched in India With AMD Ryzen 7000 Series Processor
Acer Swift Go 14 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    एसर ने अपने लैपटॉप Acer Swift Go 14 को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की Swift Go सीरीज का नया मेंबर है। Acer Swift Go 14 के साथ 14 इंच और 16 इंच की डिस्प्ले दी गई है। दोनों मॉडल को काफी हल्का बनाया गया है। Acer Swift Go 14 के साथ 16:10 रेशियो वाला OLED पैनल है जिसकी पीक ब्राइनटेस 500 निट्स है। Acer Swift Go 14 की कीमत 62,990 रुपये रखी गई है और इसे एसर के स्टोर के अलावा क्रोमा और अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है। इस लैपटॉप को सिल्वर और ग्रीन कलर में खरीदा जा सकता है।

    Acer Swift Go में 14 इंच की OLED डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2.8K है। इसके साथ Acer ExaColor है जिसे लेकर डिस्प्ले के कलर को ऑप्टिमाइज करने का दावा है। Acer Swift Go 14 में AMD Ryzen 7000 सीरीज का प्रोसेसर, 2TB तक PCIe Gen 4 SSD स्टोरेज और 16GB तक LPDDR5 रैम है। लैपटॉप के साथ TwinAir डुअल फैन सिस्टम दिया गया है. इसके अलावा इसमें डुअल D6 कॉपर हीट पाइप्स हैं। साथ ही इसमें एयर इनलेट कीबोर्ड भी है।

    कनेक्टिविटी के लिए Acer Swift Go 14 में WiFi 6E, USB Type-C, USB- Type-A और HDMI 2.1 है। लैपटॉप का वजन 1.25kg है और यह 15.9mm पतला है। इसके साथ क्विक बैटरी चार्ज टेक्नोलॉजी भी है। बैटरी को लेकर 4 घंटे के बैकअप का दावा है। लैपटॉप के साथ मिलने वाले स्पीकर में AI न्वाइज रिडक्शन है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें