स्मार्ट टीवी मार्केट में Acer की एंट्री, अगले महीने लॉन्च होंगे 32 से लेकर 70 इंच तक के टीवी
भारतीय स्मार्ट टीवी बाजार में Acer का मुकाबला शाओमी, रियलमी, आईटेल, रेडमी, वनप्लस, थॉमसन और नोकिया जैसी कंपनियों से होगा। कंपनी ने अपकमिंग टीवी के फीचर्स के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

विस्तार
लैपटॉप के मार्केट की प्रमुख कंपनी Acer ने भारतीय स्मार्ट टीवी मार्केट में एंट्री का एलान कर दिया है। Acer के स्मार्ट टीवी की लॉन्चिंग सितंबर में होगी और टीवी को 32 इंच और 70 इंच के मॉडल में पेश किया जाएगा। भारतीय बाजार में टीवी पेश करने के लिए Acer ने बंगलूरू की कंपनी Indkal टेक्नोलॉजी के साथ साझेदारी की है जो कि कंप्यूटर हार्डवेयर और एसेसीरीज की एक जानी-पहचानी कंपनी है। Acer के टीवी की बिक्री ऑनलाइन और ऑफलाइन से होगी।
पिछले 45 सालों से कंप्यूटर हार्डवेयर बिजनेस कर रही ताइवान की कंपनी Acer ने टेस्कटॉप से लेकर स्मार्टफोन और टैबलेट के अलावा गेमिंग प्रोडेक्ट तक पेश किए हैं और अब कंपनी की प्लानिंग टीवी मार्केट में एंट्री की है। भारतीय स्मार्ट टीवी बाजार में Acer का मुकाबला शाओमी, रियलमी, आईटेल, रेडमी, वनप्लस, थॉमसन और नोकिया जैसी कंपनियों से होगा। कंपनी ने अपकमिंग टीवी के फीचर्स के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
टीवी का प्रोडक्शन Indkal के द्वारा किया जाएगा लेकिन बिक्री Acer की ब्रांडिंग के तहत होगी। ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है जब किसी विदेशी कंपनी ने किसी भारतीय मैन्यूफैक्चरर के साथ साझेदारी की है। इससे पहले Kodak, Blaupunkt और थॉमसन के टीवी का निर्माण पहले से ही नोएडा की कंपनी सुपर प्लास्ट्रोनिक में हो रहा है। अमेजन और फ्लिपकार्ट के खुद के ब्रांड हैं। अमेजन Amazon Basics ब्रांड से अपने प्रोडक्ट बेचता है तो फ्लिपकार्ट के पास MarQ नाम से अपना ब्रांड है। फ्लिपकार्ट के पास भी नोकिया और मोटोरोला के स्मार्ट टीवी का लाइसेंस है।