Acer Smart TV: एक साथ पांच टीवी लॉन्च, शुरुआती कीमत 15 हजार से भी कम

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 15 Sep 2022 04:54 PM IST
सार

Acer H-सीरीज और S-सीरीज स्मार्ट टीवी को एंड्रॉयड 11 के साथ पेश किया गया है। इसमें बिल्ट-इन स्मार्ट ब्लू लाइट रिडक्शन टेक्नोलॉजी, एचडीआर प्लस, और एचएलजी का सपोर्ट मिलता है।

विज्ञापन
Acer Smart TV H and S Series launched in india With Indkal Technologies
Acer Smart TV - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    प्रमुख लैपटॉप ब्रांड Acer ने भारतीय स्मार्ट टीवी मार्केट में अपनी नई प्रीमियम स्मार्ट टीवी सीरीज H और S-Series को लॉन्च कर दिया है। Acer स्मार्ट टीवी को भारत में बेंगलुरु की कंपनी Indkal टेक्नोलॉजी की साझेदारी से टीवी पेश किया गया है। Acer की नई टीवी सीरीज में लेटेस्ट फीचर्स और डॉल्बी ऑडियो का सपोर्ट दिया गया है।

    Acer ने कई स्क्रीन साइज 32 इंच (एचडी), 43 इंच (अल्ट्रा एचडी), 50 इंच (अल्ट्रा एचडी), 55 इंच (अल्ट्रा एचडी) और 65 इंच की अल्ट्रा एचडी स्मार्ट टीवी को लॉन्च किया है। इन टीवी को प्रमुख ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के साथ 4 हजार से अधिक रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकेगा। Acer स्मार्ट टीवी को 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है। 43 इंच UHD टीवी को 29,999 रुपये, 50 इंच UHD टीवी को 34,999 रुपये, 55 इंच UHD टीवी को 39,999 रुपये और 65 इंच UHD टीवी को 64,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    Acer H-सीरीज और S-सीरीज स्मार्ट टीवी को एंड्रॉयड 11 के साथ पेश किया गया है। Acer S-सीरीज में 60W साउंड आउटपुट और Acer H-सीरीज टीवी में 50W का साउंड आउटपुट मिलता है। कंपनी का टीवी के साउंड को लेकर दावा है कि इसमें आपको डॉल्बी साउंड आउटपुट मिलता है, जो घर पर ही थियेटर वाला एक्सपीरियंस देता है। Acer स्मार्ट टीवी में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें बिल्ट-इन स्मार्ट ब्लू लाइट रिडक्शन टेक्नोलॉजी, एचडीआर प्लस, और एचएलजी सपोर्ट के साथ सुपर ब्राइटनेस, ब्लैक लेवल ऑग्मेंटेशन, 4के, टू-वे ब्लूटूथ और डुअल बैंड वाई-फाई का सपोर्ट मिलता है। साथ ही टीवी में अच्छी पिक्चर और वीडियो क्वॉलिटी के लिए मोशन एस्टीमेशन मोशन कंपनसेशन (MEMC) टेक्नोलॉजी का सपोर्ट दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें