New Tab: इस कंपनी ने भारत में लॉन्च किया सस्ता 4G टैबलेट, जानें फीचर्स और कीमत
एसर वन 8 के 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 12,990 रुपये है। एसर वन 10 के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 17,990 रुपये और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 19,990 रुपये है।

विस्तार
Acer ने भारतीय बाजार में अपने दो नए टैबलेट Acer One 8 और Acer One 10 पेश किए हैं। इन दोनों टैब में मीडियाटेक MT8768 प्रोसेसर दिया गया है। इन दोनों टैबलेट को लेकर स्लिम और लाइट का दावा किया गया है।
Acer One 8 में जहां 8.7 इंच की WXGA+ IPS स्क्रीन है, वहीं Acer One 10 को 10.1 इंच की WUXGA IPS डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। Acer One 8 के 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 12,990 रुपये है। Acer One 10 के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 17,990 रुपये और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 19,990 रुपये है।
Acer One 8 में 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। वहीं Acer One 10 में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 13 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक लेंस Sony IMX सेंसर है।
Acer के इन दोनों टैब में 4G सिम के साथ VoLTE, Wi-Fi 5 और ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट है। इसमें जीपीएस नेविगेशन भी है। Acer One 8 को सिल्वर और Acer One 10 को ग्रे कलर में खरीदा जा सकेगा।
- Best Camera Phone: सेल्फी लवर्स के लिए यह स्मार्टफोन हैं बेस्ट, देखें टॉप-5 की लिस्ट
- UIDAI की चेतावनी: आपके आधार का भी हो सकता है गलत इस्तेमाल, इस तरीके से किसी को ना शेयर करें
- Recharge Scam: देश के सभी लोगों को मिल रहा 28 दिन का फ्री रिचार्ज! क्या आपके पास भी आया मैसेज, हो जाएं अलर्ट
- X Update: अब एक्स पर नहीं दिखेगी हेडलाइन, पत्रकारों के लिए एलन मस्क ने दिया यह ऑफर