Acer I-Series 43inch 4K TV Review: क्या 30 हजार की रेंज में यह बेस्ट टीवी है?
Acer I-Series के तहत चार टीवी मॉडल पेश किए गए हैं जिनमें 32 इंच, 43 इंच, 50 इंच और 55 इंच के मॉडल शामिल हैं। टीवी के साथ एंड्रॉयड 11 का सपोर्ट दिया गया है और इसमें क्वॉडकोर प्रोसेसर है।

विस्तार
लैपटॉप निर्माता कंपनी Acer ने हाल ही में अपनी स्मार्ट टीवी सीरीज I-series को भारत में पेश किया है। Acer I-Series के तहत चार टीवी मॉडल पेश किए गए हैं जिनमें 32 इंच, 43 इंच, 50 इंच और 55 इंच के मॉडल शामिल हैं। इनमें से 32 इंच की कीमत 19,990 रुपये, 43 इंच की कीमत 34,990 रुपये, 50 इंच की कीमत 40,990 रुपये और 55 इंच की कीमत 47,990 रुपये रखी गई है, हालांकि रिव्यू लिखे जाने तक 43 इंच वाले मॉडल को फ्लिपकार्ट पर 27,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया था, हालांकि यह अमेजन पर भी उपलब्ध है। इन सभी टीवी में एंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। इनमें से 43 इंच वाले मॉडल को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए रिव्यू में जानते हैं कि क्या यह टीवी खरीदने लायक है?
Acer I-Series 43inch 4K TV Review: डिजाइन

टीवी की डिजाइन अच्छी है लेकिन इसे कुछ ब्रांड्स जैसे रेडमी और शाओमी के टीवी के मुकाबले स्लिम डिजाइन वाला टीवी नहीं कहा जाएगा। टीवी के साथ बॉक्स में रिमोट, बैटरी, वॉल माउंट, स्टैंड और पावर केबल मिलता है। टीवी का सेटअप बहुत ही आसान है। एसर का यह टीवी वजनी नहीं है तो आप अकेले भी इसका सेटअप कर सकते हैं।

Acer I-Series 43inch 4K TV Review: डिस्प्ले

टीवी में पिक्चर मोड के तौर पर स्टैंडर्ड, डायनेमिक और मूवी ही मिलते हैं, हालांकि आजकल तमाम टीवी में स्पोर्ट्स मोड भी मिल रहा है। पिक्चर के एडवांस सेटिंग में जाक आप कलर करेक्शन कर सकते हैं और ब्राइटनेस आदि को बढ़ा सकते हैं। टीवी सेटिंग में जाने के लिए रिमोट में एक शॉर्टकट बटन दिया गया है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो काफी कम है। डिस्प्ले की क्वॉलिटी बेस्ट तो नहीं लेकिन खराब भी नहीं है। कलर्स अच्छे हैं लेकिन थोड़े कम हैं। शार्पनेस ठीकठाक है।

4के वीडियो आप इस पर देख सकते हैं। यूट्यूब के वीडियो 2160 पिक्सल पर बिना किसी लैग के प्ले होते हैं और लैटेंसी को लेकर भी दिक्कत नहीं होती है। स्क्रीन के व्यूइंग एंगल को लेकर हमें कोई शिकायत नहीं है।

आई सीरीज में लेटेस्ट पिक्चर क्वालिटी का इस्तेमाल किया गया है, जो वाइड कलर gamut+ को बढ़ाती है और अच्छी क्वालिटी का एक्सपीरियंस देती है। आई सीरीज में आपको HDR 10+, सुपर ब्राइटनेस, ब्लैक-लेबल ऑग्मेंटेशन और 4K जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं। इस स्मार्ट टीवी सीरीज में इन-बिल्ट स्मार्ट ब्लू लाइट रिडक्शन टेक्नोलॉजी भी मिलती है।