Acer Aspire Vero लैपटॉप भारत में हुआ लॉन्च, रिसाइकल प्लास्टिक से बनी है बॉडी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 10 Dec 2021 10:21 AM IST
सार

Acer Aspire Vero की भारत में शुरुआती कीमत 79,999 रुपये है। यह लैपटॉप एक ही प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। लैपटॉप के साथ माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस 2021 मिलेगा। Acer अपने इस लैपटॉप के साथ एक साल का एक्सिडेंटल डैमेज भी दे रहा है।

विज्ञापन
Acer Aspire Vero Laptop launched in India With Recycled Plastic Chassis
Acer Aspire Vero - फोटो : acer

    विस्तार

    एसर ने अपने नए लैपटॉप Acer Aspire Vero को भारत में लॉन्च कर दिया है। Acer Aspire Vero को लेकर दावा है कि इसकी बॉडी में 30 फीसदी पोस्ट कंज्यूमर रिसाइकल (PCR) प्लास्टिक का इस्तेमाल हुआ है। स्क्रीन के बेजल में भी इसी प्लास्टिक का इस्तेमाल हुआ है और कीबोर्ड भी इसी क बना है। लैपटॉप में 11वें जेनरेशन का इंटेल प्रोसेसर है। इसमें 8 जीबी रैम के साथ 512 जीबी SSD स्टोरेज है।

    Acer Aspire Vero की कीमत

    Acer Aspire Vero की भारत में शुरुआती कीमत 79,999 रुपये है। यह लैपटॉप एक ही प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। लैपटॉप के साथ माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस 2021 मिलेगा। Acer अपने इस लैपटॉप के साथ एक साल का एक्सिडेंटल डैमेज भी दे रहा है। इसके अलावा 899 रुपये में दो साल के लिए वारंटी भी बढ़ाई जा सकती है। लैपटॉप को वालकेनो ग्रे कलर में एसर के ऑनलाइन स्टोर, एक्सक्लूसिव स्टोर और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    Acer Aspire Vero की स्पेसिफिकेशन

    Acer Aspire Vero में 15.6 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1920x1080 पिक्सल है। पैनल IPS LED बैकलाइट TFT LCD है। लैपटॉप में 4.50GHz क्लॉक स्पीड वाला क्वॉडकोर इंटेल i5-1155G7 प्रोसेसर, 8 जीबी DDR4 रैम और 512 जीबी NVMe SSD स्टोरेज है। रैम के लिए 12 जीबी तक का सपोर्ट दिया गया है। इसमें इंटेल Iris Xe ग्राफिक्स है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Acer Aspire Vero के साथ HD (720पिक्सल) का वेबकैम भी है। इसके साथ विंडोज हेल्लो फिंगरप्रिंट सपोर्ट के साथ आता है। कीबोर्ड के साथ एलईडी ब्लैकलाइट है। Acer Aspire Vero की बैटरी को लेकर 10 घंटे के बैकअप का दावा है। इसके साथ 65W की चार्जिंग का सपोर्ट है जो कि एसी एडाप्टर है। कनेक्टिविटी के लिए एसर के इस लैपटॉप में Wi-Fi 6 और ब्लूटूथ v5.1 है। इसमें गीगाबाइट इथरनेट, HDMI, USB 3.1, USB 3.2, USB टाईप-C और एक USB 2.0 पोर्ट है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें