Acer के चार smart TV भारत में लॉन्च, दमदार डिस्प्ले और 4K का सपोर्ट मिलेगा, जानें कीमत और फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 26 Jul 2022 03:47 PM IST
सार

इन स्मार्ट टीवी को बजट सेगमेंट में लॉन्च किया गया है, जिनकी कीमत 14,999 रुपये से शुरू होती है। यह स्मार्ट टीवी एंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करती हैं।

Acer android I-series TVs launched in india starting at rs 14999 budget smart TV
Acer I-series TVs - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    लैपटॉप निर्माता कंपनी Acer ने अपनी पहली स्मार्ट टीवी सीरीज I-series TVs को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस आई- सीरीज में चार मॉडल 32, 43, 50 और 55 इंच को भारतीय मार्केट में पेश किया गया है। इन स्मार्ट टीवी को बजट सेगमेंट में लॉन्च किया गया है, जिनकी कीमत 14,999 रुपये से शुरू होती है। यह स्मार्ट टीवी एंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करती हैं। चलिए जानते हैं इन स्मार्ट टीवी के फीचर्स, कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    Acer I-series TVs की कीमत

    Acer I-series TVs को चार अलग-अलग मॉडल में लॉन्च किया गया है, जिनकी शुरुआती कीमत 14,999 रुपये रखी गई है। Acer I-series TV को प्रमुख ई-कॉमर्स वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर से भी खरीदा जा सकता है।

    Acer I-series TVs के स्पेसिफिकेशन

    इन स्मार्ट टीवी को चार डिफरेंट साइज में लॉन्च किया गया है। Acer Smart TV का 32 इंच मोडल हाई डेफिनेशन डिस्प्ले रिजॉल्यूशन के साथ आता है, जबकि 43 इंच, 50 इंच और 55 इंच मॉडल को अल्ट्रा हाई डेफिनेशन डिस्प्ले रिजॉल्यूशन के साथ लॉन्च किया गया है। सभी मोडल के साथ डुअल वाई-फाई और 2-way ब्लूटूथ का फीचर्स मिलता है। स्मार्ट टीवी में 30W का स्पीकर मिलता है, जो डॉल्बी ऑडियो को सपोर्ट करता है।

    कंपनी का दावा है कि आई सीरीज में लेटेस्ट पिक्चर क्वालिटी का इस्तेमाल किया गया है, जो वाइड कलर gamut+ को बढ़ाती है और अच्छी क्वालिटी का एक्सपीरियंस देती है। आई सीरीज में आपको HDR 10+, सुपर ब्राइटनेस, ब्लैक-लेबल ऑग्मेंटेशन और 4K जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं। इस स्मार्ट टीवी सीरीज में इन-बिल्ट स्मार्ट ब्लू लाइट रिडक्शन टेक्नोलॉजी भी मिलती है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें