iPhone SE 4: नए साल में लॉन्च होगा सस्ता आईफोन, देखने को मिल सकते हैं ये पांच बड़े अपग्रेड्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 18 Nov 2024 11:24 AM IST
सार

iPhone SE 4 को कई सारे अपग्रेड्स के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है। आइए अभी तक सामने आई लीक्स रिपोर्ट के आधार पर जानते हैं कि iPhone SE 4 को कौन-कौन से अपग्रेड के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

विज्ञापन
5 upgrades coming to iPhone SE 4 in 2025 From display from design to camera
iPhone SE 4 - फोटो : apple

    विस्तार

    Apple के iPhone SE 4 को पिछले कुछ महीनों से खबरों में है। साल 2022 के बाद से एपल ने iPhone SE 4 को लॉन्च नहीं किया है, लेकिन अब इसकी लॉन्चिंग की खबरें आ रही हैं। iPhone SE 4 की लॉन्चिंग अगले साल यानी साल 2025 में मार्च तक हो सकती है। उससे पहले iPhone SE 4 की लीक रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। iPhone SE 4 को कई सारे अपग्रेड्स के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है। आइए अभी तक सामने आई लीक्स रिपोर्ट के आधार पर जानते हैं कि iPhone SE 4 को कौन-कौन से अपग्रेड के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

    डिजाइन एंड डिस्प्ले:

    iPhone SE 2 के साथ एपल ने 2020 में एक नई शुरुआत की थी। Apple ने iPhone SE 4 को iPhone 8 की डिजाइन के साथ पेश किया। iPhone SE 2 के साथ टच आईडी या होम बटन दिया गया जो कि एपल का आइकॉनिक बटन है। इसमें 4.7 इंच की LCD डिस्प्ले थी लेकिन अब खबर है कि iPhone SE 4 को iPhone 14 की तरह नॉच डिस्प्ले और 6.1 इंच की OLED डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा।

    विज्ञापन

    नया कैमरा सिस्टम:

    iPhone SE 4 को लेकर कहा जा रहा है कि इस बार भी इसमें सिंगल रियर कैमरा मिलेगा लेकिन इसका मेगापिक्सल अधिक होगा यानी कैमरा पावरफुल होगा। कैमरे के साथ स्मार्ट HDR, डीप फ्यूजन और बेहतर नाइट मोड मिलेगा। कहा जा रहा है कि iPhone SE 4 को 48 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश किया जा सकता है। फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें