iPhone 15 Series: इस बार देखने को मिल सकते हैं ये पांच बड़े बदलाव, टाईप-सी पोर्ट भी है लिस्ट में
यूरोपियन यूनियन ने कई सारी डिवाइस के लिए एक ही चार्जिंग पोर्ट देने का फैसला सुनाया है। यूनियन ने 2024 से सभी गैजेट को यूएसबी टाईप-सी पोर्ट के साथ लॉन्च करने का आदेश दिया है।

विस्तार
ल 2022 में iPhone 14 सीरीज की लॉन्चिंग के बाद एपल के कई फैन नाराज हैं। दरअसल यह नाराजगी आईफोन 14 और आईफोन 14 प्लस से है, हालांकि iPhone 14 सीरीज के प्रो मॉडल से फैन को कोई दिक्कत नहीं है। आईफोन 14 सीरीज के साथ सिर्फ प्रो मॉडल में ही एपल ने डायनेमिक आईलैंड नॉच दिया है और अब खबर है कि iPhone 15 सीरीज के सभी मॉडल के साथ डायनेमिक आईलैंड मिलेगा। iPhone 15 सीरीज के साथ नए आईफोन में क्या-क्या फीचर मिल सकते हैं। आइए इस पर एक नजर डालते हैं....
नए आईफोन के सभी मॉडल के साथ डायनेमिक आईलैंड मिलने की खबर है। डायनेमिक आईलैंड नोटिफिकेशन की जरूरत के हिसाब से अपनी शेप बदलता है। यदि आपके फोन में म्यूजिक प्ले हो रहा है तो उसकी जानकारी नॉच में मिलती है और डायनेमिक नॉच से ही म्यूजिक ट्रैक को एक्सेस किया जा सकेगा। कॉलिंग के दौरान डायनेमिक आईलैंड में वॉयस मॉड्यूलेशन भी नजर आता है।
खबर है कि iPhone 15 Pro मॉडल में फिजिकल वॉल्यूम और पावर बटन को रिप्लेस किया जाएगा। इसकी जगह हैप्टिक फीडबैक बटन मिलेगा। हैप्टिक बटन काफी हद तक मैकबुक के ट्रैकपैड जैसा है।