15,499 रुपये में मिल रहा 43 इंच का Smart TV, यहां चल रही बड़ी सेल, अन्य ऑफर भी जानें

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sat, 10 Jun 2023 04:42 PM IST
सार

Infinix Y1 टीवी में 43 इंच का फुल एचडी LED डिस्प्ले और 60Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। टीवी में 300 निट्स तक की ब्राइटनेस और 178 डिग्री व्यूइंग एंगल मिलता है। इसके साथ डॉल्बी ऑडियो और 20W साउंड आउटपुट मिलता है।

विज्ञापन
43 inch smart TV available for Rs 15499 on flipkart sale know all offers
Smart TV - फोटो : iStock

    विस्तार

    यदि आप कम कीमत में एक बड़ी स्क्रीन वाला स्मार्ट टीवी खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। फ्लिपकार्ट पर फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल की शुरुआत हो गई है। सेल में 24,999 रुपये कीमत वाली इंफिनिक्स Y1 43 इंच स्मार्ट टीवी को 15,499 रुपये में खरीदने का मौका मिल रहा है। वहीं सेल में अन्य टीवी के साथ भी अच्छा ऑफर देखने मिल रहा है। चलिए जानते हैं टीवी पर मिलने वाले ऑफर्स और डिस्काउंट के बारे में...

    इनफिनिक्स स्मार्ट टीवी की कीमत 24,999 रुपये है, लेकिन इसे फ्लिपकार्ट पर 38 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 15,499 रुपये लिस्ट किया गया है। वहीं टीवी के साथ HDFC Bank डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 1,250 रुपये का डिस्काउंट भी मिल रहा है। टीवी के साथ 7,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी है। यानी टीवी को आधी से भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    Infinix Y1 टीवी में 43 इंच का फुल एचडी LED डिस्प्ले और 60Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। टीवी में 300 निट्स तक की ब्राइटनेस और 178 डिग्री व्यूइंग एंगल मिलता है। इसके साथ डॉल्बी ऑडियो और 20W साउंड आउटपुट मिलता है। इनफिनिक्स की स्मार्ट टीवी को मोबाइल के साथ-साथ लैपटॉप और पीसी से भी कनेक्ट किया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें