फ्रीडम 251: घाटे से ज्यादा कंपनी के लिए फायदे का सौदा?

टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Wed, 06 Jul 2016 03:27 PM IST
विज्ञापन
Freedom 251: The ‘Priceless’ strategy behind the world’s cheapest smartphone
फोटो : file photo

    दुनिया को सबसे सस्ता स्मार्टफोन, फ्रीडम 251, 7 जुलाई को लॉन्च हो रहा है। लॉन्च के अगले दिन से ही फोन की पहली खेप डिलिवरी के लिए रवाना हो जाएगी। फ्रीडम 251 बनाने वाली कंपनी रिंगिंग बेल्स को पूरा भरोसा है कि इस बार वो समय पर डिलिवरी करने में समर्थ होंगे। फ्रीडम 251 अपनी कीमत और दूसरी चीजों को लेकर लगातार विवादों में रही है।

    इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, करोड़ों के घाटे में चल रही कंपनी रिंगिंग बेल्स के फ्रीडम 251 बनाने के पीछे कंपनी की चतुर व्यावसायिक समझ हो सकती है। इस समझ का संकेत कंपनी के मीडिया आमंत्रण में देखा जा सकता है जो उसने फ्रीडम 251 के मीडिया लॉन्च में भेजा था। इस आमंत्रण में कहा गया था कि कंपनी टेलीविजन और स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। वास्तव में इस पूरे आमंत्रण में स्मार्टफोन से ज्यादा टेलीविजन पर जोर था।

    विज्ञापन

    फ्रीडम 251 अपने दावों के मुताबिक अलग लॉन्च होता तो वह पूरी दुनिया के मोबाईल उद्योग के लिए क्रांति होती। लेकिन ये लॉन्च कार्यक्रम निश्चित तौर पर फ्रीडम 251 के लिए नहीं था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फ्रीडम 251 के पर्दे के पीछे की कहानी

    दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन लेकर आई थी कंपनी
    दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन लेकर आई थी कंपनी - फोटो : Getty

    रिंगिंग बेल्स इस फोन का उपयोग चर्चा में बने रहने के लिए और लोगों तक अपने ब्रांड का नाम पहुंचाने के लिए कर रही है। भारत में चीन से आई बहुत सारी कंपनियां मार्केट में अपने ब्रांड नाम जमाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर देती हैं फिर भी उस कंपनी का नाम लोंगो की जबान पर नहीं चढ़ पाता है। लेकिन रिंगिंग बेल्स, फ्रीडम 251 के चलते कुछ ही दिनों में घर-घर में जाना पहचाना नाम बन गया है। लोग चाय की दुकानों पर इस कंपनी का नाम लेकर चर्चा कर रहे हैं।

    फ्रीडम 251 की एडंवास बुकिंग लाखों में हैं। कंपनी ने फोन की डिलिवरी के लिए लकी ड्रा निकालने का फैसला लिया है, जिसका सीधा मतलब यह है कि कंपनी इस फोन को सिर्फ कुछ हजार या सौ लोगों को ही ये मोबाइल उपलब्ध कराएगी।

    क्यों घाटा उठा रही है फ्रीडम 251?

    फ्रीडम 251: घाटे से ज्यादा कंपनी के लिए फायदे का सौदा?
    फोटो : file photo

    विशेषज्ञों के मुताबिक इस फोन की कीमत कम से कम 2400 रुपये होनी चाहिए। इस अनुमान से अगर यह मान कर चलें की कंपनी को हर फोन पर 2000 रुपये का घाटा उठाना पड़ेगा और अगर वह 10,000 मोबाइल फोन भी डिलिवर करेगी तो उसका कुल घाटा 2 करोड़ रुपये के आस-पास होगा। लेकिन इससे जो कंपनी की ब्रांड वैल्यू बनेगी वो इस 2 करोड़ से कहीं ज्यादा होगी।

    कंपनी इस ब्रांड वैल्यू को अपने नए उत्पाद एचडी टेलीविजन से भुनाएगी, जोकि बाजार में उपलब्ध अन्य ब्रांडों के टेलीविजन से कम कीमत पर उपलब्ध होगी। फ्रीडम 251 के घाटे की भरपाई भी यही टेलीविजन करेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें