सावधान! इन खतरनाक Apps को डाउनलोड करने से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, FBI ने जारी की चेतावनी
अमेरिका की सुरक्षा एजेंसी एफबीआई ने 18 जनवरी को इस खतरे को लेकर एक अलर्ट जारी किया। एजेंसी ने बताया कि कई बैंक खातों को इन खतरनाक Apps के जरिए निशाना बनाया गया है।

विस्तार
स्मार्टफोन का इस्तेमाल हमारी जिंदगी को आसान बना रहा है, लेकिन इसके साथ ही साइबर धोखाधड़ी के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में एक गंभीर चेतावनी जारी की गई है, जिसमें स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को कुछ खतरनाक Apps से दूर रहने की सलाह दी गई है। ये ऐप्स दिखने में असली लगते हैं, लेकिन इन्हें डाउनलोड करने पर ये आपका निजी डेटा हैकर्स तक पहुंचा सकता है।

FBI ने जारी किया अलर्ट
अमेरिका की सुरक्षा एजेंसी एफबीआई ने 18 जनवरी को इस खतरे को लेकर एक अलर्ट जारी किया। एजेंसी ने बताया कि कई बैंक खातों को इन खतरनाक Apps के जरिए निशाना बनाया गया है। इन Apps के जरिए हैकर्स डिवाइस में सेंध लगाते हैं और फिर बैंक कर्मी बनकर उपयोगकर्ताओं को धोखा देते हैं।
हैकर्स "फैंटम हैकर" तकनीक का इस्तेमाल कर उपयोगकर्ताओं को बताते हैं कि उनके बैंक खाते पर हमला हुआ है। घबराहट में लोग अपने पैसे एक "सुरक्षित" खाते में ट्रांसफर कर देते हैं, जो असल में स्कैमर्स का जाल होता है।
इन ऐप्स को डाउनलोड करने से बचें:
1. व्हाट्सएप या एसएमएस के जरिए मिले लिंक से App डाउनलोड न करें।
2. ईमेल से भेजे गए लिंक या एपीके फाइल्स पर भरोसा न करें।
3. थर्ड-पार्टी ऐप स्टोर्स से Apps डाउनलोड करने से बचें।
4. सोशल मीडिया पर मिले रीडायरेक्ट लिंक पर क्लिक न करें।

सुरक्षित रहने के उपाय:
1
.एप की प्रामाणिकता जांचें:किसी भी App को डाउनलोड करने से पहले उसकी रेटिंग, रिव्यू और डेवलपर की जानकारी जरूर जांचें।
2.बैंकिंग एप्स सावधानी से डाउनलोड करें:
बैंकिंग या वित्तीय Apps को केवल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट से ही डाउनलोड करें।
3. फर्जी एप्स से सतर्क रहें:
गूगल और ऐपल स्टोर पर मौजूद नकली Apps से बचने के लिए सतर्क रहें।
4. गैरजरूरी परमिशंस न दें:
किसी भी App को गैर-जरूरी अनुमतियां देने से बचें।