फेसबुक मैसेंजर पर आया यह मजेदार फीचर, आपने यूज किया ?

amarujala.com Written By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 13 Mar 2017 08:42 AM IST
विज्ञापन
facebook to launch Messenger Day feature like snapchat
मैसेंजर डे - फोटो : NewsFactor

    फेसबुक अब लगातार अपने मैसेंजर में नए-नए फीचर जोड़ रहा है। हाल ही में खबर आई थी कि फेसबुक मैसेंजर में डिसलाइक बटन आएगा, हालांकि ये साफ नहीं है कि डिसलाइक बटन कब तक आएगा लेकिन मैसेंजर में स्नैपचैट की तरह 'मैसेंजर डे' नाम से एक नया फीचर जोड़ा है।

    इस फीचर के आने के बाद अब आप स्नैपचैट की ही तरह यदि मैसेंजर से आप कोई वीडियो और फोटो शेयर करते हैं तो वह खुद-ब-खुद 24 घंटे में गायब हो जाएगा। नए अपडेट में मैसेंजर की स्क्रीन को नीचे की ओर खींचने या कैमरे पर क्लिक करने पर आपको कई तरह के फ्रेम दिखेंगे। ये फ्रेम रोज बदलते रहेंगे। इस फीचर के साथ आप फोटो शेयर करते समय उसमें इमोजी, टेक्स्ट और स्टिकर जोड़ सकते हैं। अब आप मैसेंजर में एडिटिंग के बाद फोटो शेयर भी कर सकते हैं और फोन में सेव भी कर सकते हैं।

    विज्ञापन

    नए अपडेट में आप चैट में साझा किए गए कंटेंट को मैसेंजर डे में जोड़ सकते हैं। साथ ही साझा किए गए कंटेंट को आपको 'एड टू योर डे' विकल्प दिखेगा इसमें एक बार ओके करने पर यह खुद ही मैसेंजर डे में जुड़ जाएगा। इसके अलावा आप 'माय डे' सेक्शन में जाकर ये भी देख सकते हैं कि आपकी फाइल को कौन देख सकता है और कौन नहीं। हालांकि अभी यह फीचर बीटा वर्जन के लिए ही है, जल्द ही सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें