फेसबुक का यह फीचर फोटो में बंद आंखें भी खोल देगा

फेसबुक के शोधकर्ताओं ने एक ऐसा टूल तैयार किया है जो फोटो में बंद आंखें भी खोल देगा। अगर आपका कोई दोस्त हमेशा फेसबुक पर आंखें बंद वाली फोटो शेयर करता है तो फेसबुक के इस टूल के जरिए फोटो में आंखें खोली जा सकती हैं।
फेसबुक का यह टूल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से फोटो में आंखें तैयार करता है। दूूसरे शब्दों में कहें तो जिस तरह आप फोटोशॉप की मदद से किसी फोटो में आंखें जोड़ते हैं, ठीक उसी प्रकार फेसबुक का यह टूल भी काम करेगा। आंखें नकली हैं या असली इसका पता लगाने के लिए भी फेसबुक एक नई तकनीक की जेनरेटिव एडवर्सेरियल नेटवर्क (GAN) की मदद लेगा।
टेकक्रंच की रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि टेस्टिंग के दौरान यह टूल काफी भरोसमंद साबित हुआ है। टेस्टिंग के दौरान जिन फोटो में आंखें लगाई गई वे बिल्कुल वास्तिव जैसी निकलीं। हालांकि रंगों को लेकर अभी थोड़ी दिक्कत आ रही है। हालांकि इस फीचर को लेकर फेसबुक ने अभी यह नहीं कहा है कि यह फीचर कब रिलीज किया जाएगा।
बता दें कि अभी हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि फेसबुक मैसेेंजर ऐप में भी अब ऑटो प्ले वीडियो विज्ञापन दिखाने की तैयारी में है। इस फीचर के आने के बाद मुसीबत यह है कि आप इस ऑटो प्ले वीडियो को बंद नहीं कर सकेंगे।
फेसबुक ने इस नए फीचर की टेस्टिंग भी शुर कर दी है। अंग्रेजी वेबसाइट क्वॉर्ट्ज को दिए एक बयान में फेसबुक एक प्रवक्ता ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि फेसबुक यूजर्स को इससे कोई परेशानी नहीं होगी और उन्हें एक अलग तरह का अनुभव होगा।