अब फेसबुक देगा आपत्तिजनक कंटेंट से निपटने की ट्रेनिंग

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 23 Jun 2017 02:12 PM IST
विज्ञापन
Facebook launches Online Civil Courage Initiative in the UK tackle online extremist material
mark zuckerberg

    इंटरनेट पर फैले आपत्तिजनक वीडियो और कंटेंट से निपटने के लिए फेसबुक ने अब नई तैयारी की है। फेसुबक अब ऑनलाइन गंदे और भद्दे कंटेंट से निपटने और रोकने के लिए धार्मिक और अन्य गैर-सरकारी संगठनों को ट्रेनिंग देगा ताकि ऑनाइन घृणा फैलाने और यूजर्स को भड़काने वाले भाषणों और कंटेंट को रोका जा सके।

    फेसबुक ने इसके लिए अमेरिका में ऑनलाइन सिविल कॉरेज अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत विभिन्न संस्थाओं को ऑनलाइन मॉनिटरिंग और उग्र कंटेंट को हैंडल करने का तरीका सीखाया जाएगा।

    विज्ञापन

    इसके लिए फेसबुक ने सपोर्ट डेस्क की भी शुरुआत की है जो गंदे कंटेंट को फ्लैग करने में संस्थाओं की मदद करेंगे। इस अभियान की शुरुआत तब हुई है जब हाल के कुछ दिनों से आपत्तिजनक, भड़काऊ और गंदे कंटेंट को फेसबुक, गूगल और ट्विटर जैसी टेक्नोलॉजी कंपनियों की पूरी दुनिया में आलोचना हुई रहो रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि इसी महीने की शुरुआत में लंदन में हुए आतंकी हमले के बाद ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेसा ने फेसबुक, गूगल और ट्विटर जैसे इंटरनेट फर्म से कार्रवाई करने की मांग की थी जिसके बाद फेसबुक ने एक बयान जारी करते हुए कहा था कि वह जल्द ही अपने प्लेटफॉर्म पर मौजूद आतंक समर्थित कंटेंट को हटाने के लिए बड़ा कदम उठाएगा और आतंकी गतिविधियों की भनक लगते ही सुरक्षा एजेंसियों को इसकी सूचना दी जाएगी। बताते चलें कि उस हमले में 7 लोगों की मौत हुई थी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें