फ्री क्लाउड स्टोरेज में फाइलें ऐसे करें मैनेज

टीम डिजिटल/अमर उजाला
Thu, 15 Sep 2016 10:26 AM IST
विज्ञापन
cloud storage file new technology
फोटो : bbc

    आजकल सभी को एक से ज़्यादा क्लाउड स्टोरेज की जरूरत पड़ती है।

    एक क्लाउज स्टोर में फाइल स्टोर करने के लिए जितना भी फ्री स्पेस मिलता है उसके बाद भी लोग दूसरी फ्री स्टोरेज वाली सर्विस ढूंढते हैं।

    विज्ञापन

    सभी क्लाउड स्टोरेज पर 1-2 गीगाबाइट स्टोरेज फ्री होता है ताकि लोगों को अपने फाइल ऑनलाइन स्टोर करने की आदत पड़े।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    लेकिन यदि आपने अपने डिजिटल डाटा को एक से ज़्यादा क्लाउड स्टोरेज में रखा हुआ है तो ऐसे में आपको फाइल ढूंढने में मुश्किल हो सकती है। आपके लिए कुछ चुने हुए फोटो या फाइल ढूंढना आसान नहीं होगा. ये परेशानी किसी को भी आ सकती है।

    ऐसी परेशानियों से निकलने में आपको मेटा से मदद मिल सकती है। मेटा से आप अपने गूगल ड्राइव, ड्रॉपबॉक्स, स्लैक, जीमेल और एवरनोट को कनेक्ट कर सकते हैं।

    अगर फ्री अकाउंट इस्तेमाल करेंगे तो इनमें से सिर्फ दो अकाउंट को उससे कनेक्ट कर सकते हैं। लेकिन करीब साढ़े छह सौ रुपये महीने खर्च करने पर इन सभी को आप मेटा से कनेक्ट कर सकते हैं।

    अगर आप एक से ज्यादा एंड्राइड डिवाइस इस्तेमाल करते हैं तो उसके क्लाउड स्टोरेज को मैनेज करने के लिए यूनीफाइल का इस्तेमाल करें. इससे फोटो, डॉक्यूमेंट, ईमेल वगैरह को संभाल कर रखना आसान हो जाता है।

    लेकिन ध्यान रखें कि यूनीफाइल की सर्विस फ्री नहीं है। जो भी यहां अकाउंट बनाता है उसे हर महीने पैसे देने ही होंगे।

    जोलीक्लाउड से क्लाउड स्टोरेज को मैनेज करना बहुत आसान हो सकता है। लेकिन यहां पर हर महीने का सब्सक्रिप्शन लेने के बाद किसी भी फाइल को एक से दूसरी जगह बहुत ही आसानी से ले जाया जा सकता है।

    इस अकाउंट में ये साफ दिखाई देगा कि उसमें किसी ने कितनी जगह इस्तेमाल की है और कितनी जगह बाकी है।

    अगर क्लाउड स्टोरेज मेनेजर के और भी विकल्प ढूंढ रहे हैं तो आप ऑटिक्सओ, क्लाउडएचक्यू और ओनक्लाउड को भी देख सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें