अजब-गजब: चीन ने प्रवेश परीक्षा के लिए तैनात किए बिजली की तारों पर रेंगने वाले सांप, आखिर ये क्या बला है?

Suyash Pandey
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीेSuyash Pandey
Fri, 12 Jun 2026 07:34 PM IST
सार

China Power Line Inspection Snake Robot:

भारत में जिस तरह UPSC का क्रेज है उसी तरह चीन में बड़े कॉलेज में प्रवेश पाने के लिए होने वाली परीक्षाओं का भी है। चीन में होने वाली इस परीक्षा का नाम गाओकाओ (Gaokao) है। यहां बिजली की निर्बाध सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए एक अनोखी तकनीक का इस्तेमाल किया गया। लगभग 1.29 करोड़ छात्रों की परीक्षा में कोई रुकावट न आए, इसके लिए हाई-टेंशन बिजली के तारों पर 'रोबोटिक सांप' छोड़े गए। आइए जानते हैं आखिर क्या है ये बला?

China Uses AI-Powered Robotic Snakes to Keep Electricity Running During Gaokao Exams
चीन ने प्रवेश परीक्षा के लिए तैनात किए बिजली की तारों पर रेंगने वाले सांप - फोटो : वीडियो ग्रैब

    विस्तार

    परीक्षा के दौरान अगर बिजली चली जाए, तो छात्रों को कितनी परेशानी होती है, यह हम सब जानते हैं। चीन ने अपनी सबसे बड़ी कॉलेज एडमिशन परीक्षा गाओकाओ (Gaokao) में इस समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए एक बेहद अनोखी और आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया।

    लगभग 1.29 करोड़ छात्रों की इस परीक्षा में बिजली की कोई कटौती न हो, इसके लिए चीन की बिजली कंपनियों ने हाई-टेंशन तारों पर रोबोटिक सांप (Robotic Snakes) छोड़ दिए। युन्नान प्रांत के कुनमिंग में किया गया यह हाई-टेक प्रयोग पूरी तरह सफल रहा। आइए समझते हैं कि यह तकनीक क्या है और कैसे काम करती है।

    क्या हैं ये 'रोबोटिक सांप' और कैसे करते हैं काम?

    यह रोबोट दिखने में और रेंगने के तरीके में बिल्कुल असली सांप जैसे होते हैं।

    • तारों से लिपटकर करते हैं जांच:ये रोबोट बिजली के तारों से लिपट जाते हैं और उन पर रेंगते हुए आगे बढ़ते हैं।
    • सेंसर और कैमरे से लैस:इन रोबोटिक सांपों में खास तरह के हाई-टेक कैमरे और सेंसर लगे होते हैं।
    • तुरंत पकड़ते हैं फॉल्ट:तार पर रेंगते हुए ये पलक झपकते ही बता देते हैं कि तार कहां से खराब है, कहां ओवरहीटिंग हो रही है या कौन सा तार पुराना होकर टूटने वाला है।

    इंसानों और ड्रोन से कैसे बेहतर हैं ये रोबोट?

    चीन आमतौर पर तारों की जांच के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करता है, लेकिन इन रोबोटिक सांपों ने ड्रोन और इंसानों दोनों को पीछे छोड़ दिया है। इसकी कुछ खास खूबियां इस प्रकार हैं:

    • इंसानों से 3 गुना तेज:यह रोबोट इंसानों के मुकाबले तीन गुना ज्यादा स्पीड से तारों की चेकिंग करते हैं।
    • जान का खतरा खत्म:सबसे बड़ा फायदा यह है कि अब बिजली कर्मचारियों को अपनी जान जोखिम में डालकर खंभों और तारों पर नहीं चढ़ना पड़ता।
    • बैटरी की कोई टेंशन नहीं:इन रोबोट्स में वायरलेस सिस्टम लगा है। ये तारों पर रेंगते हुए उसी बिजली से खुद को चार्ज कर लेते हैं। यानी ग्राउंड टीम को इन्हें बार-बार नीचे उतारकर चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती।
    • नो-फ्लाइंग जोन में सबसे असरदार:एयरपोर्ट के आसपास के इलाकों में ड्रोन नहीं उड़ाए जा सकते। ऐसे में इन रोबोटिक सांपों ने एयरपोर्ट के पास लगभग 130 किलोमीटर लंबी बिजली लाइनों की सफलतापूर्वक जांच की।
    • खराब मौसम में भी पास:तेज हवा या बारिश में ड्रोन काम नहीं कर पाते, लेकिन ये रोबोटिक सांप हर मौसम में तारों पर डटे रहते हैं।
    • बेहद लचीला शरीर:कई जॉइंट्स से बने होने के कारण ये इतने फ्लेक्सिबल होते हैं कि तारों के बीच लगे बड़े-बड़े इंसुलेटर को भी आसानी से पार कर लेते हैं।