एआई की सहायता से फेक न्यूज बनाने वालों पर शिकंजा कसेगा चीन, नए नियम जारी

गौरव पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालागौरव पाण्डेय
Sun, 01 Dec 2019 12:59 AM IST
China issues new rules for fake news
सांकेतिक तस्वीर

    चीन ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और आभासी वास्तविकता प्रौद्योगिकियों का उपयोग करके ‘फर्जी समाचार’ (फेक न्यूज) बनाने वाले ऑनलाइन वीडियो और ऑडियो प्रदाताओं पर प्रतिबंध लगाने के नए नियम जारी किए हैं।

    चीन के साइबर स्पेस अथॉरिटी ने शुक्रवार को प्रकाशित नियम में बताया कि ‘ऑनलाइन वीडियो समाचार और ऑडियो सेवाओं के प्रदाता और उपयोगकर्ता दोनों को ‘फर्जी समाचार’ बनाने, फैलाने और प्रसार करने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और आभासी वास्तविकता जैसी नई तकनीकों का उपयोग करने की अनुमति नहीं है। यह नए नियम 1 जनवरी, 2020 से लागू हो जाएंगे।’

    चीन के साइबर स्पेस प्रशासन (सीएसी) ने कहा कि इन नए नियमों का पालन न करने को अपराध माना जा सकता है। अमेरिकी जांच के अनुसार 2016 के अमेरिकी चुनाव अभियान के बाद से ‘फर्जी समाचार’ को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं, जिसमें ऑनलाइन दुष्प्रचार का व्यापक उपयोग देखा गया है। चीन के शीर्ष वैधानिक निकाय ने बताया कि इस साल की शुरुआत में वह ‘फर्जी समाचार’ तकनीक को अवैध बनाने पर विचार कर रहे थे।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें