ट्विटर : अब वॉइस ट्वीट के साथ कैप्शन भी आएगा नजर
जून 2020 में ट्विटर ने वॉइस ट्वीट की सुविधा को शुरू किया था। इसकी शुरुआत के बाद इसमें कैप्शन की सुविधा ना होने के कारण यह फीचर लोगों को कम पसंद आ रहा था।

विस्तार
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर ने वॉइस ट्वीट फीचर में कैप्शन की सुविधा शुरू की है। ट्विटर ने जून 2020 में वॉइस ट्वीट को शुरू किया था।
इसकी शुरुआत के बाद इसमें कैप्शन की सुविधा ना होने के कारण यह फीचर लोगों को कम पसंद आ रहा था। ट्विटर ने अब वॉइस क्विट फीचर में कैप्शन को शामिल किया है।
बता दें कि ट्विटर ने अपने फ्लीट्स को पिछले साल नवंबर में भारत में लॉन्च किया था। लॉन्चिंग से पहले फ्लीट्स की टेस्टिंग करीब पांच महीने तक हुई थी और अब महज आठ महीने के अंदर ही फ्लीट्स को ट्विटर ने बंद करने का फैसला किया था।
ट्विटर ने अपने एक ट्वीट में कहा था कि फ्लीट्स को तीन अगस्त से बंद किया जा रहा है और एक नए फीचर पर काम हो रहा है। ट्विटर फ्लीट्स की टेस्टिंग पिछले साल जून में भारत, ब्राजील, इटली और दक्षिण कोरिया में शुरू हुई थी जो नवंबर तक चली।
ट्विटर का कहना है कि फ्लीट्स को लोगों ने कुछ खास पसंद नहीं किया। इसके यूजर्स में भी उम्मीद के मुताबिक इजाफा नहीं देखा गया, हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब ट्विटर ने अपनी किसी सर्विस को बंद किया था। इससे पहले Periscope को भी ट्विटर ने दिसंबर 2020 में बंद कर दिया है। पेरिस्कोप ट्विटर का लाइव स्ट्रिमिंग एप था।
इसके अलावा कंपनी ने ट्विटर फीचर को भी पिछले साल बंद कर दिया था जो कि थ्रेड रिप्लाई के लिए था। इसके लिए भी ट्विटर ने कई महीने टेस्टिंग की थी लेकिन लोगों के फीडबैक के बाद इसे बंद कर दिया गया था।
अगस्त 2018 में ट्विटर ने एपल वॉच, ट्विटर फॉर मैक और विंडोज एप के लिए API को भी बंद कर दिया था। ट्विटर ने इसे बंद करते हुए कहा था कि वह इस पुराने डेवलपर टूल को बंद कर रही है। कंपनी ने कहा था कि यूजर्स के बेस्ट एक्सपेरियंस के लिए उसका एप और वेब वर्जन परफेक्ट है।