BaaS Scheme: ईवी खरीदना हुआ और आसान, कम कीमत में मिल सकते हैं ये बेहतरीन विकल्प, देखें सस्ती कारों की लिस्ट

जागृति शुक्ला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति शुक्ला
Sun, 02 Aug 2026 11:47 AM IST
सार

Affordable EV's:

क्या आप भी एक नई चमचमाती ईवी लेना चाहते हैं, लेकिन ऊंची कीमतों को देखकर पीछे हट रहे हैं, तो BaaS स्कीम के जरिए अब कम कीमत में EV खरीदना आसान हो गया है। आखिर कैसे काम करती है यह योजना और कौन-सी कारें इसमें शामिल हैं? आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Buy EV Low Prices BaaS Scheme, Check Top Options, Battery Rent
BaaS योजना से सस्ते में खरीदें ईवी - फोटो : एआई जनरेटेड

    विस्तार

    Cheapest Electric Cars India:

    देश में ईवी का क्रेज काफी बढ़ रहा है। सरकार भी लगातार इलेक्ट्रिक व्हीकल अपनाने की सलाह दे रही हैं, लेकिन पेट्रोल और डीजल कारों की तुलना में इनकी कीमत अभी भी ज्यादा है। ऐसे में हर व्यक्ति के लिए इलेक्ट्रिक कार खरीदना आसान नहीं होता। खासकर मध्यमवर्गीय परिवार के लिए।

    ऐसे में अगर आपका बजट भी सीमित है, तो बैटरी ऐज अ सर्विस (BaaS) स्कीम आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। इस योजना के तहत आपको कार की बैटरी की पूरी कीमत एक साथ नहीं चुकानी पड़ती, बल्कि इस्तेमाल के हिसाब से प्रति किलोमीटर किराया देना होता है।

    विज्ञापन

    आइए जानते हैं कि BaaS स्कीम कैसे काम करती है और इसके तहत मिलने वाली भारत की पांच सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारें कौन-सी हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    BaaS स्कीम क्या है ?

    BaaS यानी बैटरी एस ए सर्विस (Battery as a Service)। यह एक ऐसी योजना है, जिसमें कार तो आपकी होती है, लेकिन बैटरी कंपनी की रहती है। कंपनी आपको बैटरी किराए पर इस्तेमाल करने की सुविधा देती है और इसके बदले प्रति किलोमीटर के हिसाब से उसका शुल्क या किराया चुकाना पड़ता है। इससे इलेक्ट्रिक कार की शुरुआती कीमत काफी कम हो जाती है।

    BaaS Scheme: ईवी खरीदना हुआ और आसान, कम कीमत में मिल सकते हैं ये बेहतरीन विकल्प, देखें सस्ती कारों की लिस्ट

    टाटा टियागो ईवी

    • इस लिस्ट में पहली कार टाटा टियागो ईवी है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.69 लाख रुपये है, जबकि इसकी बैटरी का किराया 2.60 रुपये प्रति किलोमीटर है।
    • यह इलेक्ट्रिक कार 19.2 kWh और 24 kWh के दो बैटरी विकल्पों के साथ आती है। इसमें 60 bhp प्रति 110 Nm और 73.75 bhp प्रति 114 Nm का पावर आउटपुट मिलता है।

    एमजी कॉमेट ईवी

    • ऑफिस आने जाने वालों के लिए एमजी कॉमेट ईवी एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 4.99 लाख रुपये है और बैटरी का किराया 3.20 रुपये प्रति किलोमीटर तय किया गया है।
    • भारत की सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कारों में शामिल इस कार में 17.3 kWh की बैटरी दी गई है, जो 41.43 bhp की पावर और 110 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। यह शहर में रोजाना इस्तेमाल के लिए एक अच्छा विकल्प मानी जाती है।

    टाटा पंच ईवी

    • टाटा पंच ईवी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.49 लाख रुपये है, जबकि बैटरी किराया 2.60 रुपये प्रति किलोमीटर है। कंपनी इसे 30 kWh और 40 kWh के दो बैटरी पैक के साथ ऑफर करती है।
    • कंपनी के मुताबिक, यह इलेक्ट्रिक एसयूवी एक बार चार्ज करने पर 468 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है।

    सिट्रोएन eC3

    • सिट्रोएन eC3 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.89 लाख रुपये है। इस कार का बैटरी किराया 2.26 रुपये प्रति किलोमीटर है, जो इस सूची में सबसे कम है।
    • इसमें 29.2 kWh का बैटरी पैक मिलता है, जो 56.2 bhp की पावर और 143 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसकी ड्राइविंग रेंज 246 किलोमीटर तक है।

    Kia Syros EV

    • किआ साइरस ईवी की शुरुआती कीमत लगभग 7.99 लाख रुपये है, जबकि बैटरी का किराया 3.30 रुपये प्रति किलोमीटर रखा गया है।
    • इस इलेक्ट्रिक कार में 42 kWh और 51.4 kWh के दो बैटरी विकल्प दिए गए हैं। यह कार 132.76 bhp और 168.9 bhp तक की पावर जनरेट करने में सक्षम है।
    BaaS Scheme: ईवी खरीदना हुआ और आसान, कम कीमत में मिल सकते हैं ये बेहतरीन विकल्प, देखें सस्ती कारों की लिस्ट

    इए स्कीम के फायदे

    • इलेक्ट्रिक कार की शुरुआती कीमत कम हो जाती है।
    • बैटरी की पूरी कीमत एक साथ नहीं चुकानी पड़ती।
    • प्रति किलोमीटर के हिसाब से भुगतान करना होता है।
    • कम बजट वाले खरीदारों के लिए बेहतर विकल्प।

    अगर आप कम बजट में इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं और रोजाना सीमित दूरी तय करते हैं, तो BaaS स्कीम एक अच्छा विकल्प हो सकती है। हालांकि, कार खरीदने से पहले बैटरी किराए और कुल खर्च का आकलन जरूर कर लें।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें
    Baas Scheme: ईवी खरीदना हुआ और आसान, कम कीमत में मिल सकते हैं ये बेहतरीन विकल्प, देखें सस्ती कारों की लिस्ट - Buy Ev Low Prices Baas Scheme, Check Top Options, Battery Rent - Amar Ujala Hindi News Live