Innovation: स्मार्टवॉच दिलाएगा सिगरेट की लत से छुटकारा, स्मोकिंग से निजात दिलाने की नई तकनीक हुई पेश

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Sun, 05 Jan 2025 09:48 PM IST
सार

यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल के वैज्ञानिकों ने एक स्मार्टवॉच ऐप विकसित किया है, जो सिगरेट की लत से छुटकारा पाने में मदद करता है। हाल ही में किए गए एक अध्ययन में इस ऐप ने उपयोगकर्ताओं को उनकी आदतों को समझने और स्मोकिंग छोड़ने में सहायता की।

विज्ञापन
Bristol University Scientists Developed New Smartphone App Which Can Help To Quit Smoking
धूम्रपान - फोटो : Freepik.com

    विस्तार

    सिगरेट से निजात पाना बहुत से लोगों के लिए एक बड़ी चुनौती बन जाता है। निकोटीन की लत न केवल शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी व्यक्ति को बुरी तरह जकड़ लेती है। इस समस्या से निपटने के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल के वैज्ञानिकों ने एक नई टेक्नोलॉजी विकसित की है, जो स्मोकिंग छोड़ने में मददगार साबित हो सकती है। यह टेक्नोलॉजी एक स्मार्टवॉच ऐप के रूप में पेश की गई है, जो व्यक्ति को सिगरेट पीने से रोकने में मदद करती है।

    कैसे काम करता है स्मार्टवॉच ऐप?
    कैसे काम करता है स्मार्टवॉच ऐप? - फोटो : FREEPIK

    कैसे काम करता है स्मार्टवॉच ऐप?

    यह ऐप स्मार्टवॉच में मौजूद एक्सेलेरोमीटर और जाइरोस्कोप सेंसर का इस्तेमाल करता है, जो हाथ की हरकतों का पता लगाते हैं। जब भी व्यक्ति सिगरेट पकड़ने जैसी हरकत करता है, तो स्मार्टवॉच तुरंत अलर्ट भेजती है। यह अलर्ट वाइब्रेशन और स्क्रीन पर मोटिवेशनल मैसेज के रूप में होता है।

    विज्ञापन

    मैसेज में हौसलाअफजाई के शब्द होते हैं, जैसे “आपने आज X सिगरेट नहीं पी, आप बेहतरीन काम कर रहे हैं!” या “याद रखें, आपने स्मोकिंग छोड़ने का फैसला क्यों लिया था।”

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Smoking, cigarette
    Smoking, cigarette - फोटो : istock

    रिसर्च में क्या पता चला?

    हाल ही में JMIR फॉर्मेटिव रिसर्च में प्रकाशित एक स्टडी में इस ऐप की प्रभावशीलता को परखा गया। इस स्टडी में 18 प्रतिभागियों को शामिल किया गया, जो नियमित रूप से सिगरेट पीते थे और इसे छोड़ने की कोशिश कर रहे थे।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें