अगर आप भी एक एंटरप्रेन्योर हैं जिसे ऑ-द-गो काम करना पड़ता है? तो ऐसे में ये सात टूल्स आपकी मदद कर सकते हैं

न्यूज डेस्क
Media Solutions Initiativeन्यूज डेस्क
Fri, 31 Mar 2023 07:34 PM IST
सार

एयरटेल 5जी प्लस वाकई में कई एंटरप्रेन्योर के लिए एक गेम-चेंजर रहा है। यह उन्हें 30 गुना तक तेज स्पीड और ऑन-द-गो वाईफाई जैसी सुविधा के साथ अहम बिजनेस डेटा का इस्तेमाल करके एप्लिकेशन को ऑन-द-गो एक्सेस करने की अनुमति देता है।

विज्ञापन
Are you an entrepreneur who needs to work on-the-go? Then these seven tools can help you
airtel 5g - फोटो : airtel 5g

    विस्तार

    बीते कुछ साल में एंटरप्रेन्योरशिप भारत में काफी तेजी से बढ़ रहा है। देश में स्टार्टअप करने वाले लोगों की बढ़ती संख्या के साथ-साथ एंटरप्रेन्योरशिप कई सारे नए क्षेत्रों में भी प्रवेश कर रहा है। इसका देश की अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव भी पड़ा रहा है। उनका ये काम डायनेमिक नेचर का होता है, जिसकी वजह से एंट्रेप्रेन्योर्स को ऑन-द-गो काम करने में सक्षम होने की आवश्यकता होती है। कई सारे उभरते हुए एंटरप्रेन्योर हैं जो अपनी प्रोडक्टिविटी लेवल को शीर्ष पर रखने के लिए लगातार मल्टीटास्किंग करते रहते हैं।

    इसी कारण इनके लिए एक अनुकूल वातावरण में काम करना अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिससे वह विभिन्न कार्य करते हुए भी अपने फील्ड के शीर्ष पर रह सकें। इस संबंध में एयरटेल 5जी प्लस (Airtel 5G Plus) वाकई में कई एंटरप्रेन्योर के लिए एक गेम-चेंजर रहा है। यह उन्हें 30 गुना तक तेज स्पीड और ऑन-द-गो वाईफाई जैसी सुविधा के साथ अहम बिजनेस डेटा का इस्तेमाल करके एप्लिकेशन को ऑन-द-गो एक्सेस करने की अनुमति देता है।

    विज्ञापन

    एंटरप्रेन्योर्स के कुछ बेहतरीन सुझाव

    1. एक हाई परफॉर्मिंग और फीचर्स से भरा हुआ लैपटॉप

    लगातार हाईब्रिड मोड में कार्य करने लिए पावरफुल डिवाइसेस की आवश्यकता होती है, जो आपको आसानी से और कुशलतापूर्वक काम करने में मदद कर सकें। इसलिए कई एंटरप्रेन्योर ने एक लिस्ट शेयर की है जिसमें सबसे ऊपर एक टॉप-ऑफ-द-लाइन लैपटॉप है, जो सबसे अधिक डिमांडिंग यूजर्स की जरूरतों को पूरा करने के लिए स्पेशल फीचर्स को पेशकश करते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    आप लैपटॉप खरीदने से पहले दाम और उसके परफॉरमेंस का मूल्यांकन करें और ये सुनिश्चित करें कि आपका पसंदीदा डिवाइस मॉर्डन ग्राफिक्स कार्ड और शक्तिशाली प्रोसेसर के साथ लैस है।

    2. Airtel 5G Plus जैसा हाई-स्पीड कनेक्शन

    एंटरप्रेन्योर्स को कई मीटिंग्स और साइट विजिट के लिए देश भर में बड़े पैमाने पर यात्रा करनी पड़ती है। उनके लिए एक मजबूत और तेज मोबाइल इंटरनेट कनेक्शन से बेहतर कुछ भी मदद नहीं कर सकता। वह बताते हैं कि कैसे Airtel 5G Plus ने उन्हें सबसे अधिक नेटवर्क की समस्या वाले क्षेत्रों में भी अपने कार्यों को एक झटके में पूरा करने में मदद की। घर के बाहर भी सुपरफास्ट वाई-फाई जैसी स्पीड के साथ, उनको यात्रा के दौरान सह-कार्यस्थलों या अगले वाई-फाई सक्षम क्षेत्र पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं है। Airtel 5G Plus की 30 गुना तक तेज स्पीड के साथ, वो तेजी से डाउनलोड का आनंद ले सकते हैं और उच्च गुणवत्ता वाले 4K वीडियो भी आसानी से देख सकते हैं, जिससे यह ऑन-द-गो कॉन्फ्रेंसिंग और कोऑर्डिनेशन के लिए बेहद आसान हो जाता है। आपको डेटा खत्म होने की चिंता भी नहीं होती क्यूंकि Airtel 5G Plus शुरुवाती अनलिमिटेड डेटा का ऑफर लेके आया है। Airtel 5G Plus 500 से अधिक भारतीय शहरों में चल रहा है, जिसका अर्थ है कि यदि आपको अन्य शहरों की यात्रा करनी है तो अब आपको नेटवर्क के बारे में चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

    3. मैसेजिंग एप

    एक मैसेजिंग एप एंट्रेप्रेन्योर्स को ऑन-द-गो अपनी टीम के सदस्यों के साथ जुड़े रहने की अनुमति देता है। एंट्रेप्रेन्योर्स ऐप के साथ, संदेश भेज सकते हैं, कॉल कर सकते हैं और टीम के सदस्यों के साथ फाइलें साझा कर सकते हैं, भले ही वे कहीं भी हों।

    4. टू-डू लिस्ट और विचारों को संजोंने के लिए एप

    मल्टीटास्किंग करते एंट्रेप्रेन्योर्स के लिए जरूरी है कि उनके पास एक विचारों और बातों को दर्ज करने वाला एप हो जो उनके विचारों को एक जगह संजो कर रखे, सूचनाओं को व्यवस्थित करे और ऑन-द-गो उनकी और उनकी टीम की टू-डू सूचियों में शीर्ष पर रहने की अनुमति दे।

    5. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सॉफ्टवेयर

    वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग उपकरण दूरस्थ रूप से काम करने वाले एंटरप्रेन्योर के लिए एक व्यापक और निर्बाधित अनुभव की सुविधा प्रदान करने में एक लंबा रास्ता तय करते हैं। कॉलिंग, वीडियो रिकॉर्डिंग, लाइव चैट, फाइल शेयरिंग, सुरक्षा, मीटिंग रूम, वीडियो स्टिचिंग और अन्य व्यावसायिक उपकरणों के साथ आसान एकीकरण की सामान्य विशेषताओं के अलावा सभी एंटरप्रेन्योर को यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि उनकी कंपनी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एप्लिकेशन कंपनी ओपरेशन में एक साथ ही जुड़े हों।

    6. प्रोडक्टिविटी टूल

    अधिकांश एंटरप्रेन्योर को विभिन्न स्थानों पर काम करना पड़ता है और ऐसे में अपनी प्रोडक्टिविटी को और अपने काम के साधनों को बढ़ाने के लिए टेक्नोलॉजी का सर्वोत्तम उपयोग करना महत्वपूर्ण है। इसलिए एंटरप्रेन्योर प्रोडक्टिविटी और सहयोग उपकरणों की एक सीरीज का उपयोग करते हैं, जिसमे मंथन एप्स, टाइम-ट्रैकिंग सॉफ़्टवेयर, अन्य एआई-आधारित टूल जैसे चैटजीपीटी, फाइल सिंकिंग और फाइल होस्टिंग एप, ऑल-इन-वन वर्क मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर , टू-डू और प्रोजेक्ट प्रबंधन टूल , वित्त प्रबंधन ऐप्स और वर्कफ़्लो ऑटोमेशन टूल आदि शामिल है।

    अगर आप भी एक एंटरप्रेन्योर हैं जिसे ऑ-द-गो काम करना पड़ता है? तो ऐसे में ये सात टूल्स आपकी मदद कर सकते हैं

    7. उपकरणों को चार्ज करने के लिए यात्रा के अनुकूल पावर बैंक

    अपने चलते-फिरते कामकाजी जीवन शैली के लिए, आपके उपकरणों को बेहतरीन और हर समय काम के लिए तैयार रहना चाहिए। ऐसे में एंटरप्रेन्योर अपना अनुभव साझा करते हुए कहते हैं कि दूरस्थ स्थानों से काम करने के दौरान कितनी बार उनके सिस्टम के चार्ज खत्म हो जाते थे और कैसे एक विश्वसनीय और मजबूत बैटरी चालित पोर्टेबल चार्जर उनके काम को आसान बना देते थे। पावर बैंक खरीदते समय, एंटरप्रेन्योर हर किसी को इसकी क्षमता, चार्जिंग गति और मानकों की जांच करने की सलाह देते हैं, जब किसी के पावर बैंक को चार्ज करने की आवश्यकता होती है, तो क्या इसमें पास-थ्रू समर्थन है? साथ ही इसका उपयोग किसी अन्य डिवाइस को चार्ज करने के लिए भी किया जाता है? और क्या यह सुरक्षित है?

    कई एंटरप्रेन्योर ने जिन 7 गैजेट्स के बारे में खास तौर पर बताया है, वे आपको फील्ड में शीर्ष पर बने रहने और टॉप लेवल की प्रोडक्टिविटी को हासिल करने में आपकी मदद कर सकते हैं।

    कई सारे एंटरप्रेन्योर अपने बेहतर काम के लिए ही एक अच्छे इंटरनेट कनेक्शन पर स्विच करना काफी पसंद करते हैं और वो बताते है कि यह आपका पहला और एक महत्वपूर्ण कदम भी होता है। Airtel 5G Plus में अपग्रेड करने से एंट्रेप्रेन्योर्स को ऑन-द-गो वाई फाई जैसी स्प्पेड्स जो 30 गुना तक तेज हैं और अधिक विश्वसनीय इंटरनेट एक्सेस मिल सकता है। एयरटेल 5G से जुड़ी नियम और शर्तों को जानने के लिए वेबसाइट पर जाइए।

    अस्वीकरण: यह लेख एयरटेल की ओर से तैयार किया गया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें