एपल वॉच ने बचाई शख्स की जान: बेहोश होते ही घड़ी ने बुलाई इमरजेंसी सर्विस, जानें कैसे काम करता है ये फीचर

जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति शुक्ला
Thu, 30 Jul 2026 10:23 AM IST
सार

Apple Watch Fall Detection:

तकनीक किस तरह से इंसानी जिंदगी के लिए मददगार साबित हो सकती है, इसका उदाहरण अमेरिका से सामने आ चुका है। अमेरिका के एक शख्स ने अपनी जान बचाने का पूरा श्रेय अपनी एपल वॉच को दिया है। उसका कहना है कि जब वह बीमारी की हालत में अपने घर के बाहर गिर पड़ा और बेहोश हो गया, तो Apple Watch के Fall Detection फीचर ने न सिर्फ उनके गिरने का पता लगाया, बल्कि खुद इमरजेंसी सेवाओं को कॉल करके उनकी लोकेशन शेयर कर दी। आखिर यह फीचर कैसे काम करता है और यह कब खुद मदद बुलाता है? आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

विज्ञापन
Apple Watch Saved Life, Fall Detection Automatically Called Emergency Services
एपल वॉच का फॉल डिटेक्शन फीचर - फोटो : apple.com

    विस्तार

    Apple Watch Emergency SOS

    :स्मार्टवॉच अब सिर्फ समय देखने या फिटनेस ट्रैकर ही नहीं रही, बल्कि वह कई बार लोगों की जान बचाने में भी मददगार साबित हुई है। अमेरिका के ओहियो से भी एक ऐसी बात सामने, जिसने तकनीकी के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया। यहां रहने वाले एक शख्स ने अपनी एपल वॉच को अपनी जिंदगी बचाने का श्रेय दिया है। दरअसल, घर के बाहर गिरने के बाद उनकी वॉच ने खुद ही इमरजेंसी सर्विस को कॉल किया, जिससे समय पर मदद पहुंच सकी।

    Apple Watch saved life: क्या हुआ था उस दिन?

    एपल वॉच ने बचाई शख्स की जान: बेहोश होते ही घड़ी ने बुलाई इमरजेंसी सर्विस, जानें कैसे काम करता है ये फीचर

    Apple Watch safety feature: क्या है एपल का यह फीचर?

    • एपल वॉच के इस फीचर का नाम फॉल डिटेक्शन है, जो खासकर किसी व्यक्ति के अचानक गिरने की स्थिति का पता लगाने के लिए बनाया गया है।
    • यह फीचर एपल वॉच एसई और इसके बाद के मॉडल, एपल वॉच सीरिज 4 और इसके बाद के मॉडल साथ ही एपल वॉच अल्ट्रा के डिवाइसेस पर उपलब्ध है।

    Apple Watch emergency call: फॉल डिटेक्शन फीचर कैसे काम करता है?

    • एपल वॉच को जैसे ही तेज गिरावट महसूस होती है, यह यूजर की कलाई पर टैप करती है, अलार्म बजाती है और स्क्रीन पर अलर्ट दिखाती है।
    • वहीं, अगर व्यक्ति गिरने के बाद सामान्य रूप से हिल रहा होता है, तो वाॅच इमरजेंसी कॉल नहीं करती, लेकिन अगर वॉच को लगता है कि व्यक्ति लगभग एक मिनट तक बिल्कुल स्थिर पड़ा हुआ है, तो यह 30 सेकंड का काउंटडाउन शुरू कर देती है।
    • काउंटडाउन शुरू होने पर कलाई पर लगातार टैप होता है। तेज अलर्ट सुनाई देता है और स्क्रीन पर चेतावनी दिखाई देती है। अगर यूजर कोई प्रतिक्रिया नहीं देता, तो एपल वॉच अपने आप इमरजेंसी सर्विस को कॉल कर देती है।
    • अगर 30 सेकंड का काउंटडाउन खत्म होने तक भी यूजर की तरफ से कोई रिस्पॉन्स न मिले, तो वॉच खुद इमरजेंसी सेवाओं (911 या स्थानीय इमरजेंसी नंबर) को कॉल कर देती है। साथ ही, यह व्यक्ति की सटीक लोकेशन शेयर करती है और यूजर के इमरजेंसी कॉन्टैक्ट्स को तुरंत मैसेज भेज देती है।
    एपल वॉच ने बचाई शख्स की जान: बेहोश होते ही घड़ी ने बुलाई इमरजेंसी सर्विस, जानें कैसे काम करता है ये फीचर

    Age Limit And Settings: इस फीचर को ऑन कैसे करें?

    विज्ञापन
    • 55 वर्ष या उससे अधिक उम्र वालों के लिए: इस फीचर की सबसे खास बात है कि यह 55 साल या उससे ज्यादा उम्र के यूजर्स के लिए एपल वॉच में डिफॉल्ट रूप से यानी अपने आप ऑन रहता है। यानी इन्हें किसी भी सेटिंग में जाकर ऑन करने की जरुरत नहीं है।
    • 18 से 54 वर्ष के यूजर्स के लिए: 18 से 54 साल की उम्र के लोगों के लिए इसे मैन्युअली ऑन करना पड़ता है। इसके लिए यूजन को सबसे पहले अपने आईफोन पर वॉच एप खोलकर इमरजेंसी एसओएस सेटिंग्स में जाना होगा। इसके बाद वहां पर Always On पर सेट करें।

    Smartwatch safety features: क्यों जरूरी है यह फीचर?

    एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अकेले रहने वाले लोगों, बुजुर्गों या स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए यह फीचर बेहद उपयोगी साबित हो सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इमरजेंसी की स्थिति में समय पर मदद पहुंचना कई बार जिंदगी और मौत के बीच का अंतर बन सकता है। ऐसे में एपल वॉच का फॉल डिटेक्शन फीचर सिर्फ एक टेक्नोलॉजी नहीं, बल्कि मुश्किल समय में मददगार साथी भी बन सकता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें