14 साल के लड़के ने खोजा ग्रुप फेसटाइम में सिक्योरिटी बग, एप्पल ने मांगी ग्राहकों से माफी

Shani Mishra
टेक डेस्क, अमर उजालाShani Mishra
Sun, 03 Feb 2019 09:43 AM IST
Apple update for group face time bug software getting ready facebook thompson
Group facetime

    दुनिया की जानी-मानी इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सॉफ्टवेयर कंपनी एप्पल ने ग्रुप फेसटाइम सिक्योरिटी बग के कारण होने वाली परेशानी के लिए अपने उपभोक्ताओं से माफी मांग ली है। ग्रुप फेसटाइम सिक्योरिटी बग के कारण आईफोन पर बातचीत करने वाले उपभोक्ताओं की जानकारी के बिना उनकी बातचीत को कोई अन्य व्यक्ति सुन सकता था। इस बग का पता एरिजोना के 14 साल के ग्रांट थॉम्पसन और उनकी मां ने लगाया था। एप्पल के सर्वर पर ग्रुप फेसटाइम सिक्योरिटी बग को ठीक कर लिया गया है।

    कंपनी ने ग्राहकों से मांगी माफी

    ग्रुप फेसटाइम सिक्योरिटी बग को लेकर हुई किरकिरी के बाद एप्पल ने अपने ग्राहकों से माफी मांगी है। कंपनी ने बयान जारी करके कहा कि हम इस गड़बड़ी के कारण प्रभावित हुए अपने सभी ग्राहकों से दिल से माफी मांगते हैं। हम अपने ग्राहकों के धैर्य की सराहना करते हैं और इस समस्या को लेकर चिंतित है। हमने गड़बड़ी दूर करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। अगले सप्ताह कंपनी ग्रुप फेसटाइम सिक्योरिटी फीचर के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट जारी करेगी। कंपनी ने इस बग का पता लगाने वाले थॉम्पसन परिवार का शुक्रिया अदा किया है।

    क्या है 'ग्रुप फेसटाइम' फीचर

    यूजर्स को आईफोन और आईपैड में वीडियो कॉलिंग के लिए ग्रुप फेसटाइम फीचर दिया गया था। इसमें ग्रुप वीडियो कॉलिंग करने की सुविधा है। ग्रुप फेसटाइम एप्पल के आईओएस 12.1 के महत्वपूर्ण फीचर्स में से एक है। यह मैकओएस और मोजावे 10.14.1 पर चलने वाले एपल पीसी में भी उपलब्ध था।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें