तेलुगु कैरेक्टर से iPhone क्रैश होने के बाद Apple ने जारी किया iOS 11.2.6 अपडेट

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 20 Feb 2018 11:16 AM IST
विज्ञापन
Apple released iOS 11.2.6 update to fix Telugu bug in iPhones
Indian Telugu word Symbol Can Crash Your iPhone

    पिछले सप्ताह एक तेलुगु कैरेक्टर से आईफोन के आईमैसेज समेत कई ऐप क्रैश होने के बाद Apple ने आईफोन के लिए iOS का 11.2.6 अपडेट जारी किया है। आईफोन के साथ ही कंपनी ने iPad, Apple TV, Watch और Mac के लिए क्रमशः tvOS 11.2.6, watchOS 4.2.3 और macOS 10.13.3 जारी किया है। नए अपडेट के बाद तेलुगु कैरेक्टर के कारण iMessage, व्हाट्सऐप और फेसबुक जैसे ऐप क्रैश नहीं होंगे।

    बता दें कि पिछले सप्ताह कई आईफोन यूजर्स ने तेलुगु के एक कैरेक्टर से आईफोन के आईमैसेज ऐप के क्रैश होने की शिकायत की थी। यूजर्स का कहना था कि एक खास तेलुगु कैरेक्टर वाले मैसेज आते ही आईमैसेज ऐप क्रैश हो जा रहा था और इसे ठीक करने के लिए दूसरे ऐप में ओपन करने का विकल्प मिल रहा था लेकिन दूसरे ऐप को ओपन करते ही वह भी क्रैश या फ्रीज हो रहा था। इस बग के कारण एप्पल का वेब ब्राउजर सफारी भी प्रभावित हुआ था।

    विज्ञापन

    हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब iOS 11 में बग आया है। इससे पहले भी एक लिंक के जरिए आईफोन के फ्रीज होने के बाद कंपनी ने iOS 11 का अपेडट जारी किया था। उस दौरान कंपनी ने बग आने के कुछ ही घंटों में अपडेट रिलीज कर दिया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें