देखें, जब लाइव DEMO में ही फेल हो गया iPhone X का फेशियल रिकॉग्निशन फीचर

Apple के नए आईफोन iPhone X की सबसे ज्यादा चर्चा जिस फीचर के लिए वह फोन के लॉन्चिंग के समय ही लाइव डेमो में फेल हो गया था। जी हां, हो सकता है कि आपको यकीन नहीं हो लेकिन स्टीव जॉब्स थियेटर में आईफोन X का फेस लॉक एक बार फेल हो गया था फिर दोबारा ट्राई करने पर फोन अनलॉक हुआ।
ये भी पढ़ेंः आईफोन 8, आईफोन 8 प्लस, आईफोन X की खूबियां, भारत में इस दिन से शुरू होगी बुकिंग
आखिर क्यों फेल हुआ iPhone X का फेशियल रिकॉग्निशन?

यह वाकया 12 सितंबर की उस रात हुआ जब पूरी दुनिया की निगाहें एप्पल के स्टार फोन iPhone X पर टिकी थीं। स्टीव जॉब्स थियेटर में स्टेज पर कंपनी के सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के प्रेसिडेंट Craig Federighi आईफोन X के फेशियल रिकॉग्निशन फीचर का डेमो दिखा रहे थे।
डेमो के दौरान क्रेग ने फोन को लॉक किया और फेस आईडी के जरिए अनलॉक किया तो पहली बार में फोन अनलॉक नहीं हुआ। आईफोन X पासवर्ड मांगने लगा। फिर क्रेग ने दोबारा ट्राई किया तब फोन अनलॉक हुआ। दरअसल क्रेग के चेहरे पर पसीना आ गया था जिस कारण पहली बार में आईफोन X अनलॉक नहीं हुआ। इस वीडियो में लाइव डेमो आप देख सकते हैं।