Animoji के कॉपीराइट को लेकर जापानी कंपनी ने Apple पर ठोका केस

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Sat, 21 Oct 2017 01:08 PM IST
Apple blamed by Japanese company on copyright for iphone x Animoji
Apple iPhone X Animoji

    जापान की एक सॉफ्टवेयर कंपनी ने एप्पल पर कॉपीराइट को लेकर मुकदमा किया है। कंपनी का दावा है कि एप्पल ने आईफोन X में दिए गएanimojiफीचर का नाम चुराया है।

    जापान के टोक्यो की इमोनस्टर केके ने सैन फ्रांसिस्को की संघीय अदालत में एप्पल के खिलाफ मुकदमा दायर किया है जिसमें कहा गया है कि आईफोन के नए फीचर एनीमोजी पर उसका ट्रेडमार्क है। वहीं Apple के एक अधिकारी ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है।

    एप्पल के खिलाफ दायर मुकदमे के मुताबिक इमोनस्टर के चीफ एक्जीक्यूटिव Enrique Bonansea ने एनीमोजी नाम से एनिमेटेड टेक्सिटिंग ऐप को साल 2014 में लॉन्च किया था। साथ ही उन्होंने इसका ट्रेडमार्क रजिस्ट्रेशन भी कराया था। यहां गौर करने वाली बात यह है कि इमोनस्टर का यह Animoji ऐप ऐप्पल के ऐप स्टोर पर भी मौजूद है।

    ये भी पढ़ेंः व्हाट्सऐप के लिए इस तरह की प्रीव्यू इमेज कैसे बनाएं ?

    बता कें दि 12 सितंबर को एप्पल ने आईफोन 8, आईफोन 8 प्लस के साथ आईफोन x लॉन्च किया था। उस समय एप्पल ने Animoji फीचर को बेहद ही स्पेशल बताया था। एनीमोजी के जरिए यूजर्स कैमरे की मदद से 3डी इमोजी बना सकते हैं और उसे शेयर कर सकते हैं। एनीमोजी के फीचर आपके चेहरे के हावभाव के मुताबिक इमोजी तैयार करता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें