एपल : पहली बार आईफोन13 सीरिज में मिलेगी एक टीबी की स्टोरेज सुविधा
एपल के मुख्य विश्लेषक मिंग-ची कुओ ने बताया कि आईफोन 13 सीरीज के मॉडल आईफोन 13 प्रो और आईफोन 13 प्रो मैक्स में चार स्टोरेज विकल्प मिलेगा। इसमें 128जीबी, 256जीबी, 512जीबी और एक टीबी की स्टोरेज सुविधा मिलेगी।

विस्तार
दिग्ग्गज स्माटफोन कंपनी एपल अपनी आईफोन 13 सीरीज से मंगलवार की रात पर्दा उठाएगी। ‘कैलिफोर्निया स्ट्रीमिंग’ नाम से यह इवेंट पिछले साल की तरह वर्चुअल होगा। एपल के मुख्य विश्लेषक मिंग-ची कुओ ने आईफोन 13 सीरीज के बारे में कई जानकारी दी है।
उनके मुताबिक, आईफोन 13 सीरीज के मॉडल आईफोन 13 प्रो और आईफोन 13 प्रो मैक्स में चार स्टोरेज विकल्प मिलेगा। इसमें 128जीबी, 256जीबी, 512जीबी और एक टीबी की स्टोरेज सुविधा मिलेगी।
यह पहला मौका है, जब किसी आईफोन में इतनी ज्यादा स्टोरेज सुविधा दी जा रही है। कुओ ने बताया कि कंपनी नई सीरीज के साथ 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट को बंद कर सकती है। हालांकि, उन्होंने आईफोन 13 सीरीज के साथ आपूर्ति की समस्या पर चिंता भी जताई।
आईफोन सीरीज के अलावा एपल इन वर्चुअल इवेंट में एयरपॉड्स 3 से भी पर्दा उठा सकती है। इसकी कीमत 149 डॉलर रहेगी। कंपनी पुराने मॉडल एयरपॉड्स 3 को अभी बंद नहीं करेगी।