यह जैक किसी भी हेडफोन को बना देगा ब्लूटूथ हेडफोन

टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Sun, 26 Feb 2017 04:20 PM IST
विज्ञापन
Any headphones became Bluetooth headphones with this Jack
पोडो जैक - फोटो : techcrunch

    जब से ऐप्पल ने अपने स्मार्टफोन से हेडफोन जैक हटाया है तब से कुछ लोगों में काफी गुस्सा है, वहीं कुछ लोग मोटे पैसे खर्च करके ब्लूटूथ हेडफोन खरीद रहे हैं। अब इन दोनों टाइप के यूजर की समस्या को दूर करने के लिए एक जैक आ गया है जो किसी भी हेडफोन को ब्लूटूथ हेडफोन में बदल सकता है।

    इस शानदार जैक को Podo Labs लैब ने तैयार किया है। पोडो के को-फाउंडर Eddie Lee ने बताया कि जब से ऐप्पल ने आईफोन से हेडफोन जैक हटाना शुरू किया है तब से ही वे लोग ब्लूटूथ डिवाइस को लेकर काफी रिसर्च कर रहे हैं, ताकि यूजर को कोई परेशानी न हो। काफी मेहनत के बाद इस जैक को तैयार किया गया है।

    विज्ञापन

    कैसे काम करता है जैक ?

    पोडो जैक
    पोडो जैक - फोटो : techcrunch

    यह जैक एक सिंपल डिवाइस है जिसकी मदद से आप अपने मनचाहा हेडफोन को ब्लूटूथ हेडफोन में बदल सकते हैं और म्यूजिक का आनंद ले सकते हैं। यह जैक ट्रांसमीटर औ रिसिवर दोनों का काम कर सकता है। इस जैक की कीमत 39 यानी करीब 2598 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें