अमेजॉन स्मार्टफोन पर दे रहा है 10,000 तक का डिस्काउंट

ई-कॉमर्स साइट अमेजॉन इंडिया मोबाइल कार्निवाल शुरू हो गया है जो 29 से 30 मार्च तक चलेगा। इस कार्निवाल में अमेजॉन कई मोबाइल फोन पर भारी छूट दे रहा है। अमेजॉन वनप्लस 3टी, आईफोन 7, शिआमी रेडमी 4ए, सैमसंग गैलेक्सी ऑन7प्रो और अन्य स्मार्टफोन पर कैशबैक के साथ कई बंपर ऑफर दे रहा है।
वनप्लस 3टी पर मिल रहे छूट की बात करें इस पर 1250 रुपये कैशबैक है। यह ऑफर वनप्लस 3टी के 64जीबी और 128जीबी वेरिएंट पर है। इस फोन के साथ वोडाफोन का भी एक ऑफर है जिसके तहत यदि आप इस फोन में पहली बार वोडाफोन सिम का इस्तेमाल करते हैं तो कंपनी 1जीबी के डाटा रिचार्ज पर 14जीबी अतिरिक्त डाटा देगी।
वहीं आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस के सभी वेरिएंट्स पर लगभग 10 हजार रुपये की छूट मिल रही है। इसके आलावा मोटो एक्स फोर्स, लेनोवो जेड2 प्लस, मोटो जी4 प्लस जैसे अन्य फोन्स पर भी बंपर डिस्काउंट मिल रहे हैं।