Airtel की लंबी छलांग, 4G डाउनलोडिंग स्पीड में रिलायंस जियो को पछाड़ा

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 05 Oct 2017 06:05 PM IST
विज्ञापन
Airtel tops in 4G speeds in India, Reliance Jio 4G speeds rise says OpenSignal
OpenSignal speed

    एयरटेल ने इस बार रिलायंस जियो को 4जी डाउनलोडिंग स्पीड में पछाड़ दिया है। इसका खुलासा OpenSignal की नई रिपोर्ट में हुआ है। ओपनसिग्नल्स के ये आंकड़े 1 जून से 31 अगस्त 2017 के बीच 4G, 3G डाउनलोडिंग स्पीड के हैं। कंपनी के मुताबिक ये आंकड़े 700,000 डिवाइस पर किए गए सर्वे पर आधारित हैं।

    OpenSignal की रिपोर्ट के मुताबिक एयरटेल की स्पीड में बढ़ोत्तरी जियो के फ्री डाटा ऑफर खत्म होने के बाद हुई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस दौरान एयरटेल की 4जी डाउनलोडिंग की एवरेज स्पीड 9.15Mbps रही, वहीं रिलायंस जियो की स्पीड 5.81Mbps रही। इस मामले में वोडाफोन 7.45Mbps की एवरेज स्पीड के साथ दूसरे नंबर पर है।

    विज्ञापन

    हालांकि डाउनलोडिंग और अपलोडिंग की एवरेज स्पडी की बात करें तो इस मामले में जियो 5.81Mbps की स्पीड से टॉप बना रहा, जबकि 5.05Mbps स्पीड के साथ एयरटेल दूसरे और वोडाफोन 4.06Mbps के साथ तीसरे नंबर पर रहा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें