Alert: फोटो लेते समय दिखाते हैं दो उंगलियां? ये आदत आपको कर सकती है कंगाल! हैकर्स ने ढूंढ निकाला नया तरीका

Suyash Pandey
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीSuyash Pandey
Sat, 16 May 2026 12:41 PM IST
सार

AI Fingerprint Theft:

अगर आपको भी फोटो लेते समय दो उंगलियां दिखाने की आदत है तो आपको सावधान होने की जरूरत है। हैकर्स अब एआई की मदद से आपके फिंगरप्रिंट की चोरी कर आपका बैंक अकाउंट खाली कर सकते हैं। ये चौंकाने वाला खुलासा 'साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट' की एक रिपोर्ट में सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एआई टूल्स की मदद से हैकर्स अब सेल्फी या 'पीस साइन' वाली तस्वीरों से भी फिंगरप्रिंट डेटा चुरा सकते हैं। सुरक्षा विशेषज्ञ ने बताया कि अगर उंगलियों का हिस्सा कैमरे की ओर साफ दिखाई दे तो एआई और फोटो-एनहैंसमेंट तकनीक की मदद से फिंगरप्रिंट्स को स्पष्ट बनाया जा सकता है।

AI Can Now Steal Fingerprints From Selfies, Experts Warn Against Peace Sign Photos
पीस साइन सेल्फी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एआई

    क्या आपको भी सेल्फी लेते समय 'पीस साइन' (दो उंगलियां दिखाना) दिखाने की आदत है? अगर हां, तो अब आपको अपनी इस आदत को बदलने की जरूरत है। आज के समय में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) मददगार तो बहुत है लेकिन खतरनाक भी उतना ही है। हैकर्स एआई का इस्तेमाल आपकी पर्सनल डिटेल्स और आपका पैसा दोनों चुराने के लिए कर सकते हैं। इसी कड़ी में 'साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट' की रिपोर्ट ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, हैकर्स एआई का इस्तेमाल करके आपकी एक साधारण सी सेल्फी से आपके फिंगरप्रिंट (उंगलियों के निशान) चुरा सकते हैं। यह मामला काफी गंभीर है, आइए जानते हैं कैसे?

    सेल्फी लेते समय ये आदत आपको कर सकती है कंगाल (सांकेतिक तस्वीर)
    सेल्फी लेते समय ये आदत आपको कर सकती है कंगाल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एआई

    कैसे हो रही है फिंगरप्रिंट की चोरी?

    इस रिपोर्ट के मुताबिक, सिक्योरिटी एक्सपर्ट ली चांग ने एक चीनी टीवी शो में लाइव करके दिखाया कि फिंगरप्रिंट चुराना कितना आसान हो गया है। उन्होंने एक सेलिब्रिटी की सेल्फी का इस्तेमाल किया और बताया कि कैसे 'पीस साइन' वाली फोटो में फिंगरप्रिंट का पूरा डेटा छिपा होता है।

    फिंगरप्रिंट (सांकेतिक तस्वीर)
    फिंगरप्रिंट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एआई

    कितनी दूरी से है खतरा?

    सिक्योरिटी एक्सपर्ट के अनुसार, अगर कैमरा आपसे 1.5 मीटर यानी करीब 5 फीट की दूरी पर है और आपकी उंगलियों के पोर सीधे कैमरे की तरफ हैं तो फिंगरप्रिंट की जानकारी बहुत आसानी और सफाई से निकाली जा सकती है। वहीं अगर फोटो 1.5 से 3 मीटर की दूरी से भी ली गई हो, तब भी हैकर्स के हाथ आपके फिंगरप्रिंट की लगभग 50% डिटेल लग सकती है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें