लंदन अटैक के बाद फेसबुक ने लिया यह बड़ा फैसला

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 05 Jun 2017 01:43 PM IST
विज्ञापन
After London attack Facebook wants to make hostile environment for terrorists
Mark Zuckerberg

    लंदन अटैक के बाद फेसबुक आतंकियों के खिलाफ कड़े कदम उठाने जा रहा है। शनिवार की रात लंदन में हुए आतंकी हमले के बाद फेसबुक ने एक बयान जारी करते हुए इसकी जानकारी दी है। वहीं इस हमले के बाद ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेसा ने फेसबुक, गूगल और ट्विटर जैसे इंटरनेट फर्म से कार्रवाई करने की मांग की है। बताते चलें कि शनिवार की रात हुए आतंकी हमले में 7 लोगों की मौत हो गई है। इस हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली है।

    फेसबुक ने आतंकी हमले पर क्या कहा ?

    फेसबुक
    फेसबुक

    फेसबुक ने अपने एक बयान में लंदन अटैक की कड़ी निंदा की है और कहा है कि हम आतंकियों के खिलाफ जल्द ही कड़े कदम उठाने जा रहे हैं। साथ ही आतंकवाद से संबंधित कंटेंट को भी फेसबुक से हर संभव हटाने और रोकने का प्रयास किया जाएगा। फेसबुक ने कहा कि आतंकी गतिविधियों की भनक लगते ही हम सुरक्षा एजेंसियों को इसकी सूचना देंगे।

    विज्ञापन

    वहीं ट्विटर ने भी कहा है कि वह अपने प्लेटफॉर्म पर आतंकी कंटेंट और गतिविधियों के प्रचार-प्रसार पर रोक लगाने पर काम कर रहा है। ट्विटर पब्लिक पॉलिसी के हेड निक पिकल्स (Nick Pickles) ने कहा कि ट्विटर पर आतंकवादी और आतंक से संबंधित कंटेंट के लिए कोई जगह नहीं है। बता दें कि साल 2016 में 4 लाख अकाउंट को ट्विटर ने बंद किया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें