क्या देख कर स्मार्टफोन खरीदते हैं भारतीय ग्राहक, पढ़ें हैरान करने वाली रिपोर्ट

श्रीधर मिश्रा
टेक डेस्क, अमर उजालाश्रीधर मिश्रा
Fri, 04 Sep 2020 05:19 PM IST
According to the report of Cyber Media Research, Indian customers buy smartphones by watching audio quality more than camera or battery.
सांकेतिक - फोटो : Amar Ujala

    अगर आपसे पूछा जाए कि स्मार्टफोन खरीदने से पहले भारतीय ग्राहक किन बातों का सबसे ज्यादा ध्यान रखते हैं? तो आपका जवाब क्या होगा? सोच में पड़ गए आप? चलिए तो इसका जवाब आज हम आपको बताने जा रहे हैं। दरअसल CMR (साइबर मीडिया रिसर्च) की रिपोर्ट के मुताबिक स्मार्टफोन खरीदते समय ग्राहक कैमरा और बैटरी के मुकाबले ऑडियो क्वालिटी को ज्यादा महत्व देते हैं। बता दें कि सीएमआर देश की दिग्गज मार्केट रिसर्च संस्थान है। यह इंस्टीट्यूट देश में साल 1986 से आईटी सेक्टर में रिसर्च और कंसल्टिंग का काम कर रही है। ऐसे में अब सीएमआर ने स्मार्टफोन को खरीदते समय लोगों की पहली पसंद के बारे में रिपोर्ट जारी की है।

    CMR (साइबर मीडिया रिसर्च) की रिपोर्ट में 100 अंकों के आधार पर प्वाइंट्स दिए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक स्मार्टफोन खरीदते समय सबसे ज्यादा ग्राहकों का फोकस फोन की ऑडियो क्वालिटी पर होता है। यही कारण है कि रिपोर्ट में इसे 100 में से सबसे ज्यादा 66 अंक दिए गए हैं। इसके बाद, स्मार्टफोन खरीदते समय ग्राहकों का सबसे ज्यादा फोकस फोन की बैटरी पर होता है। इस रिपोर्ट में बैटरी को 100 में से 61 अंक दिया गया है। हैरान करने वाली बात यह है कि स्मार्टफोन खरीदते समय कैमरा लोगों के लिए तीसरे नंबर पर आता है। रिपोर्ट में इसे 100 में से 60 अंक दिए गए हैं।

    CMR (साइबर मीडिया रिसर्च) की रिपोर्ट के मुताबिक ऑडियो सुनने के लिए लोग वायर्ड ईयरप्लग का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। इस रिपोर्ट में वायर्ड ईयरप्लग को 100 में से सबसे ज्यादा 78 अंक मिले है। यानी 100 में से 78 फीसदी लोग ऑडियो सुनने के लिए वायर्ड ईयरप्लग का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, 100 में से 65 फीसदी लोग ऑडियो सुनने के लिए ईयरबड का इस्तेमाल करते हैं।

    और पढ़ें...