5G In India: लॉन्चिंग को लेकर Jio, Airtel और Vi ने क्या कहा, विस्तार से समझें
IMC 2022 से 1 अक्तूबर से 4 अक्तूबर तक चलेगा। मुकेश अंबानी ने कहा है कि 5G को किफायती दर पर उपलब्ध कराया जाएगा और इसकी कवरेज गांव-कस्बों तक होगी। आइए जानते हैं कि आज इंडिया मोबाइल कांग्रेस में एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया ने 5G को लेकर क्या कहा है?

विस्तार
देश में 5G की लॉन्चिंग के साथ ही इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) की शुरुआत हो गई है। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में (IMC 2022) का आयोजन किया गया है। IMC का यह छठा एडिशन है। पहली बार इंडिया मोबाइल कांग्रेस का आयोजन 2017 में किया गया था। IMC 2022 के उद्घाटन के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि इंडिया मोबाइल कांग्रेस आज इतना व्यापक और आकर्षक हो गया है कि इसे अब एशिया मोबाइल कांग्रेस कहा जा सकता है। IMC 2022 से 1 अक्तूबर से 4 अक्तूबर तक चलेगा। मुकेश अंबानी ने कहा है कि 5G को किफायती दर पर उपलब्ध कराया जाएगा और इसकी कवरेज गांव-कस्बों तक होगी। आइए जानते हैं कि आज इंडिया मोबाइल कांग्रेस में एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया ने 5G को लेकर क्या कहा है?
ये भी पढ़ें: जियो और एयरटेल कहां-कहां सबसे पहले लॉन्च करेंगे 5जी, देखें पूरी लिस्ट
Airtel की 5जी सर्विस आज से

Airtel ने अपनी 5जी सर्विस आज यानी 1 अक्तूबर से ही लॉन्च कर दी है। भारती एयरटेल के सीईओ सुनील भारती मित्तल ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस में कहा कि एयरटेल देश में 5जी सेवा शुरू करने वाली पहली कंपनी बन गई है। आज से एयरटेल की 5जी सर्विस देश के 8 शहरों- दिल्ली, मुंबई, वाराणसी, बेंगलुरु और अन्य शहरों में उपलब्ध हो गई है। कोलकाता और दिल्ली के कुछ यूजर्स ने सोशल मीडिया पर एयरटेल के 5जी नेटवर्क की उपलब्धता की पुष्टि भी की है।
Jio की क्या है प्लानिंग?

रिलायंस जियो ने 5जी की लॉन्चिंग को लेकर कोई तय तारीख की जानकारी नहीं दी है लेकिन यह जरूर कहा है कि दीवाली पर 5जी का तोहफा मिलेगा और दिसंबर 2023 तक देश के कोने-कोने में Jio 5G की कवरेज होगी। इंडिया मोबाइल कांग्रेस में अंबानी ने सस्ती 5जी सेवाओं का वादा किया। बता दें कि अंबानी ने अगस्त में अपनी प्रमुख रिलायंस इंडस्ट्रीज की वार्षिक शेयरधारक बैठक में दीवाली तक दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता के चार मेट्रो शहरों के लिए 5G सेवाओं के रोलआउट की घोषणा की थी।