2019 तक भारत से खत्म हो जाएंगे 2G इंटरनेट यूजर्स: CMR

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 12 Jan 2018 04:57 PM IST
2G internet subscribers end by June 2019 says CMR
2G NETWORK

    डाटा की कीमत में कमी और रोज बाजार में आ रहे हैं 4जी मोबाइल के कारण जून 2019 तक भारत में 2जी इंटरनेट सब्सक्राइबर खत्म हो जाएंगे। यह बात साइबर मीडिया रिसर्च ने अपनी एक रिपोर्ट में कही है। हालात यह है कि 2जी की बात कौन करें, 3जी फोन भी अब इतिहास बनते जा रहे हैं।

    सितंबर 2016 में टेलीकॉम बाजार में जियो की एंट्री के बाद से ही रुख बदल गया है। सभी कंपनियां 4जी नेटवर्क पर काम कर रही हैं। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि 2020 की पहली तिमाही तक भारत में एक भी 2जी इंटरनेट यूजर्स नहीं होंगे।

    स्थिति ऐसी हो गई है कि अब फीचर फोन में भी 4जी वीओएलटीई का सपोर्ट मिल रहा है। स्मार्टफोन कंपनियां अब 2जी-3जी के बजाय 4जी स्मार्टफोन और फीचर फोन पर काम कर रही हैं। आने वाले समय में 2जी की तरह 4जी डिफॉल्ट नेटवर्क होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें