मणिपुर के इरोम ने बनाया बातचीत करने वाला रोबोट, दो साल में रंग लाई मेहनत

गौरव पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालागौरव पाण्डेय
Tue, 10 Dec 2019 03:53 AM IST
सार

बिना किसी पेशेवर की मदद के दो साल में बनाया, चीजों को सौ मीटर तक उठाने में सक्षमअंग्रेजी में संवाद करने के साथ इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की पहचान भी कर सकता है रोबोटइंटरनेट की ली सहायता, रोबोट के बारे में रिसर्च की, बनाने में 1.3 लाख रुपये आई लागतरोबोट मौखिक आदेशों का जवाब दे सकता है, मोबाइल की मदद से कर सकते हैं कंट्रोल

विज्ञापन
21 year old innovator Irom Roshan from Manipur built a robot which can communicate
इरोम रोशन द्वारा बनाया गया रोबोट

    विस्तार

    मणिपुर के 21 साल के युवा इरोम रोशन ने ऐसे रोबोट का निर्माण किया है जो अंग्रेजी में संवाद करने, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की पहचान करने के साथ ही वस्तुओं को सौ मीटर तक उठाने में भी सक्षम है। आर्थिक परेशानियों के चलते रोशन अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी नहीं कर सके।

    बिना किसी तकनीकी पेशेवर की सहायता लिए बिना इरोम को इसे बनाने में करीब दो साल का वक्त लगा। इसमें मदद की उनके लकड़हारे पिता और स्थानीय लोगों ने। इरोम ने बताया कि इस रोबोट को बनाने के लिए उन्होंने इंटरनेट की मदद ली। रोबोट के बारे में काफी शोध किया। इसे बनाने में 1.3 लाख रुपये खर्च हुए हैं।

    विज्ञापन

    इंफाल पश्चिमी जिले के सागोलबैंड मोइरंग हानुबा निवासी नवोन्मेषक इरोम ने बताया कि यह रोबोट मौखिक आदेशों का जवाब दे सकता है और उसे मोबाइल फोन से नियंत्रित किया जा सकता है। रोशन ने रविवार को राज्य के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह से मुलाकात की थी। इस दौरान उसने अपने रोबोट कार्यों पर प्रस्तुति दी, जिसकी उन्होंने सराहना की।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें